*विकास की ओर एक और सार्थक कदम: सेक्टर 43 के क्षतिग्रस्त वॉकिंग ट्रैक और पार्कों का होगा जीर्णोद्धार*


Chandigarh/12.11.2026
वार्ड नंबर 23 के सर्वांगीण विकास कार्यों को निरंतर गति देते हुए आज सेक्टर 43 में क्षतिग्रस्त वॉकिंग ट्रैक्स के पुनर्निर्माण और पार्कों के जीर्णोद्धार कार्य का विधिवत उद्घाटन किया गया। इस परियोजना के अंतर्गत सेक्टर के सभी खराब ट्रैक्स को नया बनाया जाएगा तथा पार्कों में हुई किसी भी प्रकार की टूट-फूट की तत्काल मरम्मत करवाई जाएगी।
इस विकास कार्य के पूर्ण होने से सेक्टर के निवासियों, विशेषकर वरिष्ठ नागरिकों और बच्चों को सुबह-शाम सैर करने व आवागमन में अत्यंत सुविधा होगी, साथ ही क्षेत्र की सुंदरता में भी निखार आएगा।

इस शुभारंभ समारोह में एस डी ओ हिमांशु गुप्ता सहित रीतू रानी, सर्वजीत कौर, जगदीश कौर, अरविंदर कौर, कमलेश कुमारी, समा देवी, मुकेश कुमारी और रोजी सहित सेक्टर 43 के अनेक गणमान्य निवासी उपस्थित रहे। सभी क्षेत्रवासियों ने सेक्टर में हो रहे चहुंमुखी विकास कार्यों के लिए पार्षद प्रेमलता का हार्दिक आभार व्यक्त किया और उन्हें भविष्य में भी इसी प्रकार जनसेवा व सफलताओं के लिए शुभकामनाएं दीं।

विनीत,
प्रेमलता
पार्षद, वार्ड नंबर 23
नगर निगम, चंडीगढ़
