उठो ब्राह्मणों सभ्य समाज के नव निर्माण हेतु मिल कर प्रयास करो : यशपाल तिवारी

चण्डीगढ़ : श्री ब्राह्मण सभा, चण्डीगढ़ के अध्यक्ष एवं अखिल भारत ब्राह्मण महासंगठन (एआईबीएफ) के राष्ट्रीय महासचिव यशपाल तिवारी ने बताया कि शीघ्र ही ऑल इंडिया ब्राह्मण फेडरेशन की बैठक राजस्थान के सरदारशहर में होने जा रही है जहां देश के विभिन्न राज्यों से प्रतिनिधि एकत्रित होंगे। ब्राह्मण आदिकाल से समाज के विकास और उत्थान के लिए उचित मार्गदर्शन करता आया है। धर्म मर्यादा और अनुशासन की भावना से प्रेरित ब्राह्मण सदैव परोपकार के लिए तत्पर रहता है। परन्तु ब्राह्मण का सबसे बड़ा शत्रु अहंकार है। काम क्रोध लोभ मोह की तुलना में अहंकार ही सबसे बड़ा विकार माना गया है। आगामी राष्ट्रीय बैठक में सम्मिलित होने वाले ब्राह्मण पदाधिकारियों को अपने कर्तव्य का उचित निर्वाह करने की सलाह देते हुए यशपाल तिवारी ने आग्रह किया कि अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर अपने संगठन का परिचय दें। उन्होंने कहा कि सच्चे ब्राह्मण को वर्तमान विपरीत एवं कठिन परिस्थितियों में विचलित हुए बिना सभ्य समाज के निर्माण के लिए अनुशासन और मर्यादा में रह कर लोक शिक्षण व धर्मोपदेश के कार्यों में सतत प्रयासरत रहना चाहिए। इन्हीं उद्देश्यों के प्रचार प्रसार के लिए दिशा और दशा को प्राथमिकता से निर्धारित करने का आह्वाहन किया। यशपाल तिवारी ने बताया कि यह महत्वपूर्ण राष्ट्रीय स्तर की बैठक अखिल भारत ब्राह्मण महासंगठन के प्रमुख डॉ प्रदीप ज्योति की अध्यक्षता में नवंबर माह के अंतिम सप्ताह में आयोजित होने की संभावना है।

