news

राखी एक रस्म नहीं है, यह भाई की आत्मा पर मर्यादा का तिलक है : नीना तिवारी

राखी एक रस्म नहीं है, यह भाई की आत्मा पर मर्यादा का तिलक है : नीना तिवारी

रक्षाबंधन पर 32 फुट वीर हनुमान जी को बाँधी 12 1/4 फीट से अधिक लंबी राखी

चण्डीगढ़ : आज श्री हनुमंत धाम, सेक्टर 40 में बहनों ने अपने भाई वीर हनुमान जी को 12 ¼ फुट से अधिक लंबी राखी बांधी। इस राखी को विशेष रूप से तैयार किया गया है। यह राखी इको फ्रेंडली राखी है। इस उपलक्ष पर प्रधान श्रीमती नीना तिवारी ने कहा कि राखी एक रस्म नहीं है, यह भाई की आत्मा पर मर्यादा का तिलक है। जब बहन भाई को राखी बांधती है तो वह केवल रक्षा का वादा ही नहीं लेती बल्कि मर्यादा में रहने की प्रेरणा भी देती है यह आत्मा से आत्मा का एक वादा होता है कि हम खुद को बेहतर बनाएंगे, रिश्तों को गहराई देंगे और जीवन को बाहर से ही नहीं अंदर से भी सजाएंगे। नीना तिवारी ने बताया कि यह उनकी राखी पिछले 15 दिनों से बहनें मिलजुल कर तैयार कर रही थी तथा यह एक इको फ्रेंडली राखी है। इस राखी को बनाने में गता, थर्माकोल, गोटा किनारी, कागज और शीशे इत्यादि इको फ्रेंडली चीजों का इस्तेमाल किया गया है। ट्राइसिटी के अलग-अलग सेक्टरों से आई बहनों ने वीर हनुमान जी से प्रार्थना की कि हमें हमारे सभी देशवासियों की रक्षा करें तथा उन्हें सुख सौभाग्य प्रदान करें। इस अवसर पर मौजूद मंच के सदस्य उषा सिंगला, सुदर्शन, पाल शर्मा, सरला, सुनिता आनंद, कुमुद, अलका जोशी, दीप्ति, कमलेश, दर्शना, उर्मिल, कंचन, सुशीला, राज कालिया, सुमन ठक्कर बबली, कृष्णा इत्यादि महिलाओं ने तथा अनेक भक्तों ने अपने वीर हनुमान जी को राखी बांधी।

Ravinder Popli

House No. 3592, Sector 35 D, Chandigarh 9988293592/9780863592

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *