news

चीनी, तेल, दालों और फलों के बढ़ते दामों ने बिगाड़ा रसोई का बजट, गरीब व मध्यम वर्ग सबसे ज्यादा परेशान : राजबीर सिंह भारतीय

 

त्योहारों के शुभ दिन शुरू होते ही महंगाई का खेल शुरू होने की आशंका: राजबीर सिंह भारतीय

चीनी, तेल, दालों और फलों के बढ़ते दामों ने बिगाड़ा रसोई का बजट, गरीब व मध्यम वर्ग सबसे ज्यादा परेशान

 

एक तरफ त्योहारों की शुभकामनाएं, दूसरी तरफ महंगाई की मार—जमाखोरों और मुनाफाखोरों पर नकेल कसे सरकार: राजबीर सिंह भारतीय

चंडीगढ़, 28 अगस्त।

त्योहारों के शुभ दिन शुरू होते ही बाजार में चीनी, खाद्य तेल, दालों, फलों और अन्य रोजमर्रा की आवश्यक वस्तुओं के बढ़ते दामों ने आम जनता की चिंता बढ़ा दी है। ऑल मनीमाजरा रेजिडेंट्स एंड वेलफेयर एसोसिएशन, सैक्टर-13, चंडीगढ़ के अध्यक्ष राजबीर सिंह भारतीय ने कहा कि त्योहारों के समय महंगाई की सबसे ज्यादा मार गरीब और मध्यम वर्ग के परिवारों पर पड़ती है।

उन्होंने कहा कि एक तरफ सरकार में बैठे लोग, बड़ी-बड़ी कंपनियां और उद्योगपति त्योहारों की बधाई देते हैं, लेकिन दूसरी तरफ आम आदमी बढ़ती कीमतों से परेशान होता है। सरकार और प्रशासन को नाजायज़ जमाखोरी और मुनाफाखोरी पर कड़ी निगरानी रखनी चाहिए।

बढ़ते दामों के आंकड़े

वस्तु

पहले

अब

चीनी

₹45

₹70

खाद्य तेल

₹180

₹200

अरहर दाल

₹130

₹154

मूंग दाल

₹100

₹128

चना

₹85

₹96

राजमा

₹130

₹164

बादाम

₹900

₹1120

राजबीर सिंह भारतीय ने कहा कि महंगाई का सबसे ज्यादा असर महिलाओं और गृहिणियों की रसोई पर पड़ता है। जब चीनी, तेल, दाल, सब्जी और अन्य जरूरत की वस्तुएं महंगी होती हैं तो पूरे घर का मासिक बजट बिगड़ जाता है।

उन्होंने कहा कि रक्षा बंधन जैसे पवित्र त्योहार की असली बधाई तभी सार्थक होगी, जब बहनों और महिलाओं को महंगाई से राहत मिलेगी और वे अपने परिवार की जरूरतें व खुशियां बिना आर्थिक चिंता के पूरी कर सकेंगी।

राजबीर सिंह भारतीय ने सरकार से मांग की कि त्योहारों के मौसम में आवश्यक वस्तुओं की कीमतों पर नियंत्रण रखा जाए, कृत्रिम कमी पैदा करने वालों और मुनाफाखोरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए तथा गरीब और मध्यम वर्ग को महंगाई से राहत दिलाई जाए।

उन्होंने कहा, “सरकारें केवल कागजी और बयानी बधाई, मुबारकबाद और हार्दिक शुभकामनाएं देने तक सीमित न रहें। असली शुभकामना तब होगी, जब बहनों और महिलाओं की रसोई का बजट संभलेगा और आम जनता को महंगाई से राहत मिलेगी।”

— राजबीर सिंह भारतीय

अध्यक्ष

ऑल मनीमाजरा रेजिडेंट्स एंड वेलफेयर एसोसिएशन

सैक्टर-13, चंडीगढ़

Ravinder Popli

House No. 3592, Sector 35 D, Chandigarh 9988293592/9780863592

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *