चण्डीगढ़ की संस्कृति और प्रतिभा को “वेव्स ओटीटी” पर मंच देने के लिए ‘ जेम्स ऑफ इंडिया चैलेंज’ शुरू

चण्डीगढ़ की संस्कृति और प्रतिभा को “वेव्स ओटीटी” पर मंच देने के लिए ‘ जेम्स ऑफ इंडिया चैलेंज’ शुरू

राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता प्रतिभाशाली फिल्म निर्देशक ओजस्वी शर्मा ने ‘जेम्स ऑफ इंडिया चैलेंज’ के लिए “वेव्स ओटीटी” पर एक विशेष प्रचारात्मक फीचर रिकॉर्ड किया

चण्डीगढ़ : राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता प्रतिभाशाली फिल्म निर्देशक ओजस्वी शर्मा, जो चण्डीगढ़ के ही निवासी हैं व शहर का नाम दुनिया भर में रोशन कर रहे हैं, ने सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की पहल ‘जेम्स ऑफ इंडिया चैलेंज’ के लिए “वेव्स ओटीटी” पर एक विशेष प्रचारात्मक फीचर रिकॉर्ड किया है। इस पहल का उद्देश्य देशभर के स्थानीय कंटेंट क्रिएटर्स को अपनी संस्कृति, विरासत और प्रतिभा को रचनात्मक वीडियो के माध्यम से प्रस्तुत करने का अवसर देना है।
‘जेम्स ऑफ इंडिया चैलेंज’ का प्रचार वर्तमान में ऑल इंडिया रेडियो 107.2 एफएम, चंडीगढ़ के माध्यम से भी किया जा रहा है। रेडियो प्रोमो के जरिए चंडीगढ़ के कंटेंट क्रिएटर्स को इस अभियान में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया जा रहा है।
इस चैलेंज के तहत प्रतिभागियों को 1 से 3 मिनट की अवधि के शॉर्ट वीडियो तैयार कर जमा करने होंगे। वीडियो में चंडीगढ़ की स्थानीय संस्कृति, विरासत, कला, परंपराओं और स्थानीय प्रतिभाओं को प्रमुखता से प्रदर्शित किया जा सकता है।
इस पहल के माध्यम से चयनित और प्रभावशाली स्थानीय कहानियों एवं रचनात्मक प्रस्तुतियों को प्रसार भारती के “वेव्स ओटीटी” प्लेटफॉर्म पर व्यापक दर्शक वर्ग तक पहुंचाने का अवसर मिलेगा।


पायलट चरण के लिए इच्छुक कंटेंट क्रिएटर्स 31 अगस्त 2026 तक अपनी प्रविष्टियां जमा कर सकते हैं। यह पहल चंडीगढ़ के युवा और उभरते क्रिएटर्स के लिए अपनी रचनात्मकता और शहर की विशिष्ट पहचान को राष्ट्रीय मंच पर प्रस्तुत करने का महत्वपूर्ण अवसर है।



