अच्छे स्वास्थ्य के लिए नियमित वॉकिंग व जॉगिंग अत्यंत आवश्यक है : प्रेम लता
*प्रिय सैक्टर-35 निवासियों*,
आप सभी को यह सूचित करते हुए हर्ष हो रहा है कि सैक्टर-35 के दो नेबरहुड पार्कों में निवासियों की सुविधा हेतु वॉकिंग ट्रैक को लगभग 20 वर्षों बाद पुनः बिछाया (Relaid) गया है।


यह कार्य निवासियों एवं सीनियर सिटीज़न्स की निरंतर माँग पर किया गया, क्योंकि पुराने ट्रैक पर बने छोटे-छोटे खड्डों के कारण वॉकिंग में कठिनाई होती थी। अच्छे स्वास्थ्य के लिए नियमित वॉकिंग व जॉगिंग अत्यंत आवश्यक है।
*उद्घाटन समारोह*
आज दिनांक *13 अगस्त 2026** को सायं *5:30 बजे*
*स्थान:* *गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल के साथ वाले टावर वाले पार्क में ( फव्वारे वाले पार्क के सामने*)
एरिया पार्षद श्रीमती प्रेमलता द्वारा इन वॉकिंग ट्रैक्स का विधिवत् उद्घाटन कर निवासियों को समर्पित किया जाएगा।

सभी सैक्टर निवासियों से विनम्र निवेदन है कि इस विकास कार्य में शामिल होकर सैक्टर में* *वॉकिंग-जॉगिंग की संस्कृति को और प्रोत्साहन दें। आपकी उपस्थिति इस समारोह को और अधिक सार्थक बनाएगी*।
*प्रेमलता*
*पार्षद, वार्ड नंबर 23*
*चंडीगढ़*



