news

गरिमा की रॉयल तीज कार्यक्रम आयोजित : समारोह में उमड़ा महिलाओं का उत्साह

गरिमा की रॉयल तीज कार्यक्रम आयोजित : समारोह में उमड़ा महिलाओं का उत्साह

 

 

जीवी एंटरटेनमेंट्स द्वारा आयोजित तीज समारोह में 120 से अधिक महिलाओं ने लिया हिस्सा

 

चण्डीगढ़ : जीवी एंटरटेनमेंट्स की ओर से आयोजित “गरिमा का रॉयल तीज – सीजन 8” का भव्य आयोजन हर्षोल्लास और पारंपरिक अंदाज में किया गया। तीज के रंग में रंगे इस समारोह में 120 से अधिक महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और जमकर मस्ती की।

समारोह का शुभारंभ फिल्म अभिनेता बनिंदर जीत सिंह ‘बन्नी’, विशिष्ट अतिथि गोल्डी अरोड़ा एवं श्रीमती अंजू अरोड़ा तथा विशेष अतिथि डॉ. संध्या सिंह द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।

 

कार्यक्रम में पारंपरिक गिद्धा मुख्य आकर्षण का केंद्र रहा। इसके अलावा प्रतिभागियों द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, नृत्य एवं अन्य मनोरंजक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। समारोह के दौरान केक काटकर तीज की खुशियां भी साझा की गईं, जिसमें सभी महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए इस खास पल को यादगार बनाया।

 

महिलाओं ने विभिन्न मनोरंजक खेलों, रैंप वॉक और नृत्य प्रस्तुतियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। संगीत और नृत्य के साथ सभी ने तीज के त्योहार का भरपूर आनंद लिया और पूरे समारोह में उत्साह एवं उमंग का माहौल बना रहा।

 

इसी दौरान आयोजित “तीज क्वीन” प्रतियोगिता भी समारोह का विशेष आकर्षण रही। प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने पूरे उत्साह और आत्मविश्वास के साथ हिस्सा लिया। प्रीत कौर ने तीज क्वीन का खिताब अपने नाम किया। सेलिब्रिटी अतिथि फिल्म अभिनेता बनिंदर जीत सिंह ‘बन्नी’ द्वारा प्रीत कौर की भव्य ताजपोशी की गई और उन्हें तीज क्वीन के खिताब से सम्मानित किया गया।

 

समारोह की सूत्रधार दीपाली भल्ला ने अपनी शानदार प्रस्तुति और प्रभावशाली संचालन से कार्यक्रम को और भी आकर्षक बना दिया।

 

आयोजक गरिमा ने समारोह में पहुंचने वाली सभी महिलाओं का पारंपरिक रूप से तिलक लगाकर स्वागत किया। इस अवसर पर गरिमा ने कहा कि घर-परिवार की जिम्मेदारियों में दिनभर व्यस्त रहने वाली महिलाओं को भी अपने लिए समय निकालने, खुलकर खुशी मनाने और अपनी प्रतिभा को सामने लाने का अवसर मिलना चाहिए।

 

उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं हैं, बल्कि महिलाओं को आपस में जुड़ने, नई दोस्ती बनाने, एक-दूसरे को प्रोत्साहित करने और अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाने के लिए नए संपर्क बनाने का अवसर भी प्रदान करते हैं। जब महिलाएं एक-दूसरे का साथ देती हैं तो उनका आत्मविश्वास और मजबूत होता है।

 

गरिमा ने कहा कि हर महिला के अंदर कोई न कोई प्रतिभा जरूर होती है। जरूरत सिर्फ उसे मंच और अवसर देने की है। हमारा प्रयास है कि महिलाएं अपनी जिम्मेदारियों के साथ-साथ अपने लिए भी समय निकालें, खुश रहें और अपनी पहचान को और मजबूत बनाएं।

 

कार्यक्रम में डिवाइन एस्थेटिक्स की डॉ. संध्या सिंह तथा जेन डायमंड सहयोगी साझेदार के रूप में जुड़े रहे।वसमारोह की फोटोग्राफी विपुल खंगर फोटोग्राफी द्वारा की गई।

 

गरिमा का रॉयल तीज – सीजन 8 ने पंजाबी संस्कृति, परंपरा, संगीत, नृत्य और मनोरंजन को एक मंच पर लाकर महिलाओं के लिए एक यादगार दिन बनाया। कार्यक्रम में शामिल महिलाओं के उत्साह और उमंग ने पूरे समारोह को खास बना दिया।

Ravinder Popli

House No. 3592, Sector 35 D, Chandigarh 9988293592/9780863592

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *