news

40 वंचित लड़कियों ने पूरा किया रेड क्रॉस का नि:शुल्क सिलाई प्रशिक्षण, प्रमाण पत्र व उपहार वितरित

40 वंचित लड़कियों ने पूरा किया रेड क्रॉस का नि:शुल्क सिलाई प्रशिक्षण, प्रमाण पत्र व उपहार वितरित

चण्डीगढ़ : भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी, चण्डीगढ़ द्वारा आयोजित तीन माह के नि:शुल्क सिलाई प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफलतापूर्वक समापन हुआ। इस अवसर पर वंचित वर्ग की 40 लड़कियों को प्रशिक्षण पूर्ण करने पर भागीदारी प्रमाण पत्र एवं उपहार वितरित किए गए।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित अमनदीप सिंह भट्टी, पीसीएस, एडीसी-सह-सचिव, भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी, चंडीगढ़ ने प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान करते हुए उन्हें भविष्य में भी रेड क्रॉस द्वारा संचालित विभिन्न व्यावसायिक प्रशिक्षण कार्यक्रमों में सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

उन्होंने कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए नोडल अधिकारी-सह-अधीक्षक (ग्रेड-1) सुश्री पूनम मलिक के समर्पित प्रयासों और निरंतर सहयोग की सराहना करते हुए कहा कि उनकी प्रतिबद्धता के कारण रेड क्रॉस की अनेक कल्याणकारी योजनाएं प्रभावी ढंग से संचालित हो रही हैं।

अमनदीप सिंह भट्टी ने चंडीगढ़ रेड क्रॉस की सामाजिक पहलों में निरंतर सहयोग देने के लिए चंडीगढ़ सीनियर सिटीजन एसोसिएशन (सीएससीए) का भी आभार व्यक्त किया। उन्होंने संस्था से अपील की कि योग्य प्रशिक्षुओं को सिलाई मशीनें उपलब्ध कराई जाएं, ताकि प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली लड़कियां अपना स्वरोजगार शुरू कर आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन सकें।

इस अवसर पर सुश्री पूनम मलिक ने कहा कि चंडीगढ़ रेड क्रॉस समाज के वंचित वर्गों के कल्याण के लिए लगातार कार्य करता रहेगा। उन्होंने बताया कि जल्द ही लड़कियों के लिए नि:शुल्क ब्यूटीशियन कोर्स भी शुरू किया जाएगा, जिससे उन्हें रोजगार और स्वरोजगार के अतिरिक्त अवसर उपलब्ध हो सकेंगे।

Ravinder Popli

House No. 3592, Sector 35 D, Chandigarh 9988293592/9780863592

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *