news

पृथी सिंह प्रजापति बने भाजपा ओबीसी मोर्चा के महासचिव नियुक्त

पृथी सिंह प्रजापति बने भाजपा ओबीसी मोर्चा के महासचिव नियुक्त

चण्डीगढ़ : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय कमलम, सेक्टर-33ए में भारतीय जनता पार्टी, चंडीगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष जतिंदर पाल मल्होत्रा तथा भाजपा ओबीसी मोर्चा, चंडीगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष सतपाल वर्मा के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में हिमाचल महासभा चंडीगढ़ के प्रधान, रेज़िडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (आरडब्ल्यूए) सेक्टर-41ए के अध्यक्ष एवं समाजसेवी पृथी सिंह प्रजापति को भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा, चंडीगढ़ का महासचिव नियुक्त किया गया। इस अवसर पर पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने पृथी सिंह प्रजापति को नई जिम्मेदारी मिलने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।महासचिव नियुक्त होने पर पृथी सिंह प्रजापति ने भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व, प्रदेश अध्यक्ष जतिंदर पाल मल्होत्रा तथा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सतपाल वर्मा का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन ने उन पर जो विश्वास व्यक्त किया है, उस पर वे पूर्ण समर्पण, ईमानदारी और निष्ठा के साथ खरा उतरने का हर संभव प्रयास करेंगे।

Ravinder Popli

House No. 3592, Sector 35 D, Chandigarh 9988293592/9780863592

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *