नीट में 1700वीं रैंक प्राप्त करने वाले अभिषेक श्रीवास्तव का सम्मान

नीट में 1700वीं रैंक प्राप्त करने वाले अभिषेक श्रीवास्तव का सम्मान

बलटाना । समाजसेवी एवं जॉइंट एक्शन कमेटी, बलटाना के अध्यक्ष प्रताप सिंह राणा ने वार्ड वैशाली एन्क्लेव के निवासी कृष्ण श्रीवास्तव के सुपुत्र चि. अभिषेक श्रीवास्तव को नीट परीक्षा में अखिल भारतीय स्तर पर 1700वीं रैंक प्राप्त करने की उल्लेखनीय उपलब्धि पर उनके निवास स्थान पर जाकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर प्रताप सिंह राणा ने अभिषेक को सम्मान स्वरूप अंगवस्त्र भेंट किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि अभिषेक की यह सफलता न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि अभिषेक भविष्य में एक सफल एवं संवेदनशील चिकित्सक बनकर समाज और राष्ट्र की सेवा करेंगे।
इस सम्मान समारोह में वैशाली एन्क्लेव के प्रधान सुखबीर सिंह खरब, वैशाली-1 के उपप्रधान देवी सिंह, सुनील कत्याल, अमित सिंह सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक एवं परिवारजन उपस्थित रहे। सभी ने अभिषेक की इस उपलब्धि पर उन्हें तथा उनके माता-पिता को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी लोगों ने अभिषेक का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य और निरंतर सफलता की कामना की।
जारीकर्ता:
प्रताप सिंह राणा
समाजसेवी एवं अध्यक्ष
जॉइंट एक्शन कमेटी, बलटाना को


