news

आनंद शॉपिंग कॉम्प्लेक्स मार्केट वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा वृक्षारोपण अभियान आयोजित

आनंद शॉपिंग कॉम्प्लेक्स मार्केट वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा वृक्षारोपण अभियान आयोजित

चंडीगढ़ । आनंद शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, सेक्टर 17 मार्केट वेलफेयर एसोसिएशन, सेक्टर 17 ए, चंडीगढ़ द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छ-हरित चंडीगढ़ के उद्देश्य से वृक्षारोपण अभियान का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि, संजीव चड्ढा , अध्यक्ष, चंडीगढ़ व्यापार मंडल ने अभियान की सराहना करते हुए कहा कि वृक्षारोपण केवल एक सामाजिक दायित्व ही नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के प्रति हमारी जिम्मेदारी भी है। उन्होंने व्यापारियों, स्थानीय निवासियों एवं आम नागरिकों से अधिक से अधिक पेड़ लगाने तथा उनकी देखभाल करने का आह्वान किया

।

इस कार्यक्रम का आयोजन रमेश चंद गुज्जर (अध्यक्ष), सुरिंदरजीत सिंह फ्लोरा (कार्यकारी अध्यक्ष) एवं अरविंद कुमार पांडेय (महासचिव) के नेतृत्व में किया गया। इस अवसर पर मोहिंदर पाल (सदस्य) एवं जगतार सिंह (समाजसेवी) सहित एसोसिएशन के सदस्यों एवं स्थानीय दुकानदारों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा लगाए गए पौधों की देखभाल का संकल्प लिया।

एसोसिएशन ने भविष्य में भी समाज एवं पर्यावरण हित में ऐसे जनकल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

Ravinder Popli

House No. 3592, Sector 35 D, Chandigarh 9988293592/9780863592

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *