Chandigarh Beopar Mandal Opposes Creation of New Vending Zones in City Markets

Chandigarh Beopar Mandal Opposes Creation of New Vending Zones in City Markets

सीबीएम ने शहर के बाजारों में नए वेंडिंग जोन बनाने के प्रस्ताव का किया विरोध

गृह सचिव मनदीप सिंह बराड़ से मिला सीबीएम प्रतिनिधिमंडल

चण्डीगढ़ व्यापार मंडल (सीबीएम) के एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने आज चंडीगढ़ के गृह सचिव मनदीप सिंह बराड़, आईएएस से शिष्टाचार भेंट कर शहर के विभिन्न बाजारों में नए वेंडिंग जोन स्थापित किए जाने के प्रस्ताव पर गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए इसका विरोध दर्ज कराया।
प्रतिनिधिमंडल में चंडीगढ़ व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजीव चड्ढा तथा चेयरमैन चरणजीव सिंह शामिल थे।
बैठक के दौरान व्यापार मंडल ने कहा कि चंडीगढ़ के अधिकांश प्रमुख बाजार पहले से ही यातायात, पार्किंग, स्वच्छता और भीड़भाड़ जैसी समस्याओं से जूझ रहे हैं। ऐसे में नए वेंडिंग जोन बनाए जाने से इन समस्याओं में और वृद्धि होगी, जिससे व्यापारियों, ग्राहकों तथा आम नागरिकों को अनावश्यक कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा।
संस्था के उपाध्यक्ष एवं आधिकारिक प्रवक्ता दिवाकर सहूंजा ने जानकारी देते हुए बताया कि सीबीएम ने विशेष रूप से 11 नए वेंडिंग जोन बनाए जाने के उस प्रस्ताव पर आपत्ति जताई, जिसे अंतिम स्वीकृति के लिए मुख्य वास्तुकार के पास भेजा गया है। इस अवसर पर संजीव चड्ढा, जो नगर निगम की टाउन वेंडिंग कमेटी के सदस्य भी हैं, ने गृह सचिव को अवगत कराया कि कमेटी की बैठक में पहले ही नए वेंडिंग जोन बनाने के प्रस्ताव को स्वीकार नहीं किया गया था। इसलिए उस निर्णय की भावना का सम्मान किया जाना आवश्यक है।
चरणजीव सिंह, चेयरमैन, चंडीगढ़ व्यापार मंडल एवं पूर्व नगर पार्षद ने सुझाव दिया कि यदि नए पात्र रेहड़ी-फड़ी विक्रेताओं को स्थान उपलब्ध कराना आवश्यक हो, तो उन्हें नए वेंडिंग जोन विकसित करने के बजाय पहले से अधिसूचित एवं उपलब्ध वेंडिंग स्थलों पर ही समायोजित किया जाए। इससे व्यापारियों के हितों के साथ-साथ शहर की सुव्यवस्थित शहरी व्यवस्था भी बनी रहेगी।
गृह सचिव मनदीप सिंह बराड़, आईएएस ने प्रतिनिधिमंडल की बात गंभीरता एवं धैर्यपूर्वक सुनी तथा आश्वस्त किया कि व्यापारियों द्वारा उठाई गई चिंताओं पर संवेदनशीलता के साथ विचार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रशासन यह सुनिश्चित करेगा कि शहर के बाजारों में किसी भी नए वेंडिंग जोन के संबंध में निर्णय सभी पक्षों के हितों को ध्यान में रखते हुए ही लिया जाए।
चंडीगढ़ व्यापार मंडल ने आशा व्यक्त की कि प्रशासन शहर की सुव्यवस्थित बाजार व्यवस्था, व्यापारिक हितों तथा आम जनसुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए उचित निर्णय लेगा।
++++
Chandigarh Beopar Mandal Opposes Creation of New Vending Zones in City Markets
Chandigarh : A delegation of senior functionaries of Chandigarh Beopar Mandal (CBM) today met Sh. Mandeep Singh Brad IAS, Home Secretary, UT Chandigarh, and strongly opposed the proposal to create any new vending zones in the already congested markets of the city.
The delegation consisted of Sanjeev Chadha, President, CBM and Charanjiv Singh, Chairman, CBM.
During the meeting, the representatives highlighted that existing markets are already facing severe congestion. Creating new vending zones would further worsen traffic, sanitation, and business conditions for traders.
They specifically opposed the proposal for 11 new vending zones sent to chief Architect for final approval citing that the Town Vending Committee of the Municipal Corporation had earlier decided against any such new zones.
Sh. Sanjeev Chadha, President CBM and member of the said committee, reiterated this point before the Home Secretary.
Sh. Charanjiv Singh, Chairman CBM and former Municipal Councillor, suggested that instead of creating new zones, the administration should have accommodate new vendors only at existing vending sites.
After patiently hearing the delegation, the Home Secretary assured them that the administration would ensure that no new vending zones are created in city markets. He further stated that the matter would be reviewed while keeping in mind t
he concerns of the trading community.


