news

मनीमाजरा सैक्टर-13 हाउसिंग कॉम्प्लेक्स (डुप्लेक्स एरिया) की टूटी सड़कों से लोग परेशान, पीडब्ल्यूडी बीएंडआर (रोड विंग) और प्रशासन से तुरंत मरम्मत की मांग: राजबीर सिंह भारतीय 

 

मनीमाजरा सैक्टर-13 हाउसिंग कॉम्प्लेक्स (डुप्लेक्स एरिया) की टूटी सड़कों से लोग परेशान, पीडब्ल्यूडी बीएंडआर (रोड विंग) और प्रशासन से तुरंत मरम्मत की मांग: राजबीर सिंह भारतीय

चंडीगढ़, मनीमाजरा: 24.06.2026

 

चंडीगढ़ के मनीमाजरा सैक्टर-13 स्थित हाउसिंग कॉम्प्लेक्स का डुप्लेक्स एरिया शहर के प्रमुख और पॉश इलाकों में गिना जाता है। इस क्षेत्र में शहर के व्यापारी, बड़े दुकानदार, एडवोकेट, प्रशासनिक अधिकारी, रिटायर्ड आर्मी ऑफिसर और अन्य गणमान्य लोग निवास करते हैं। लेकिन दुर्भाग्य की बात है कि बेहतर जीवन स्तर और बड़ी-बड़ी कोठियों वाले इस क्षेत्र की सड़कें लंबे समय से बदहाली का शिकार हैं।

 

डुप्लेक्स एरिया की मुख्य सड़कें और अंदरूनी गलियां जगह-जगह से टूटी हुई हैं। सड़क पर बने गहरे गड्ढे स्थानीय निवासियों के लिए परेशानी का कारण बने हुए हैं। रोजाना यहां से गुजरने वाले वाहन चालकों, पैदल चलने वालों, महिलाओं और बुजुर्गों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

 

क्षेत्र के वरिष्ठ नागरिकों का कहना है कि उम्र के इस पड़ाव में टूटी सड़कों पर चलना किसी जोखिम से कम नहीं है। स्थानीय बुजुर्ग निवासी ने बताया कि कई बार गड्ढों के कारण गिरने की स्थिति बन जाती है और कभी भी कोई गंभीर हादसा हो सकता है।

 

मॉडर्न हाउसिंग कॉम्प्लेक्स निवासी महिला स्मिता बंसल ने भी सड़क की खराब हालत पर चिंता जताते हुए कहा कि पॉश इलाके होने के बावजूद यहां की सड़कों की अनदेखी होना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। प्रशासन को महिलाओं, बुजुर्गों और आम निवासियों की परेशानी को देखते हुए जल्द कदम उठाने चाहिए।

 

आरडब्ल्यूए सचिव एवं समाजसेवी सरदार शाम सिंह ने बताया कि अंडरपास चौक के आसपास की सड़कों की मरम्मत होने के बाद स्थानीय लोगों को उम्मीद थी कि डुप्लेक्स एरिया की सड़कें भी जल्द ठीक होंगी, लेकिन अधिकारियों से संपर्क करने पर जानकारी मिली कि अभी तक इस क्षेत्र की सड़कों के सुधार का टेंडर ही नहीं हुआ है।

 

स्थानीय निवासी अभिजीत सैनी ने कहा कि लोग लगातार प्रशासनिक अधिकारियों, नगर निगम और संबंधित विभागों के समक्ष यह समस्या उठा रहे हैं, लेकिन अभी तक कोई स्थायी समाधान नहीं हुआ।

 

मनीमाजरा ईडब्ल्यूएस रेजिडेंस वेलफेयर एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं समाजसेवी राजबीर सिंह भारतीय ने पीडब्ल्यूडी बीएंडआर (रोड विंग), नगर निगम चंडीगढ़ और प्रशासन से मांग की है कि बरसात के मौसम को देखते हुए किसी बड़े हादसे का इंतजार किए बिना सैक्टर-13 हाउसिंग कॉम्प्लेक्स डुप्लेक्स एरिया की मुख्य और आंतरिक सड़कों की तुरंत मरम्मत करवाई जाए।

 

उन्होंने आगे कहा कि स्मार्ट सिटी ब्यूटीफुल शहर की पहचान बेहतर सड़क व्यवस्था और सुविधाओं से होती है। लोगों के चेहरे पर मुस्कान बताती है कि यहां निवासियों को हर सुख सुविधा मिल रही है। किसी भी क्षेत्र को सैक्टर घोषित करने पर सैक्टर जैसी सुविधा भी देनी होती है जो यहाँ मनीमाजरा में सुविधाएँ नदारद हैं। इसलिए मनीमाजरा जैसे पुराने और महत्वपूर्ण क्षेत्र को अनदेखा करना उचित नहीं है। प्रशासन जल्द कार्रवाई करके लोगों को राहत प्रदान करे।

 

जारीकर्ता:

राजबीर सिंह भारतीय

वरिष्ठ उपाध्यक्ष

मनीमाजरा ईडब्ल्यूएस रेजिडेंस वेलफेयर एसोसिएशन

मनीमाजरा, चंडीगढ़

Ravinder Popli

House No. 3592, Sector 35 D, Chandigarh 9988293592/9780863592

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *