news

गाँव दरिया में नए ट्यूबवेल का हुआ शुभारंभ, जल्द ही 4 और ट्यूबवेल भी लगेंगे 

गाँव दरिया में नए ट्यूबवेल का हुआ शुभारंभ, जल्द ही 4 और ट्यूबवेल भी लगेंगे

 

चण्डीगढ़ : गाँव दरिया में पिछले काफ़ी समय से चल रही पानी की की समस्या से अब जल्द ही गाँववासियों को निजात मिलने जा रहीं हैं। एरिया पार्षद बिमला दुबे ने बताया कि गाँव दरिया में कुल 5 ट्यूबवेल लगने हैं। इस कार्य को लगभग 1.5 करोड़ की लागत से पूरा किया जाएगा। आज एक ट्यूबवेल की बोरिंग का शुभारंभ गाँववासियों की मौजूदगी में भाजपा नेता हरीश चंद्र शर्मा ने नारियल फोड़कर किया। उन्होंने कहा कि गाँव दरिया में नए ट्यूबवेल लगने से बहुत जल्द पानी की समस्या जड़ से ख़त्म हो जाएगी। इस मौक़े पर गाँववासियों ने एरिया पार्षद बिमला दुबे, पूर्व डिप्टी मेयर अनिल कुमार दुबे का इस ऐतिहासिक कार्य के लिए आभार व्यक्त किया। बिमला दुबे ने बताया कि उनकी माँग पर बहुत जल्द मौली जागरां, विकास नगर, गाँव दरिया, सुंदर नगर व आसपास के क्षेत्रों को नहरी पानी मिलने जा रहा हैं इसके लिए उन्होंने चंडीगढ़ के मेयर सौरभ जोशी व निगम कमिश्नर अमित कुमार व अन्य निगम अधिकारियों का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर चंडीगढ़ गढ़वाल सभा के प्रधान शंकर सिंह पवार, एसडीओ गुरचरण सिंह, जेपी राणा, विनय मास्टर, प्रभा सिंह, सोनिया पांडेय, हीरा देवी, पिंकी, इंदु देवी, बचन सिंह, होशियार सिंह, सजनवान सिंह, परमिंद्र नेगी, ओमप्रकाश यादव, विजय खरवार, धनंजय पासवान, शानू दुबे, जेई विनोद कुमार व अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहें।

Ravinder Popli

House No. 3592, Sector 35 D, Chandigarh 9988293592/9780863592

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *