news

आर्य समाज, सेक्टर 7 के विकासात्मक, सामाजिक एवं धार्मिक कार्यों की हुई समीक्षा

आर्य समाज, सेक्टर 7 के विकासात्मक, सामाजिक एवं धार्मिक कार्यों की हुई समीक्षा

संस्था के प्रधान रविंद्र तलवाड़ की अध्यक्षता में हुई समीक्षा बैठक

 

चण्डीगढ़ : आर्य समाज, सेक्टर-7बी की महत्वपूर्ण सभा की बैठक प्रधान रविंद्र तलवाड़ की अध्यक्षता में विमल खोसला, प्रकाश चंद्र शर्मा, डॉ. विनोद कुमार, प्रिंसिपल सुनील कुमार, सुरेश कुमार, डॉ जीपी पॉल, विजय शर्मा, मधु बहल, नैना गुप्ता, ईश्वर हिंदूजा आदि की विशेष उपस्थिति में संपन्न हुई। बैठक में आर्य समाज के विकासात्मक, सामाजिक एवं धार्मिक कार्यों की समीक्षा की गई तथा भविष्य की योजनाओं पर विस्तृत चर्चा हुई। सभा में उपस्थित सभी सदस्यों ने प्रधान रविंद्र तलवाड़ के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में हो रहे कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि आर्य समाज निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर है। उनके नेतृत्व में संस्था समाज सेवा, धार्मिक कार्यों तथा वैदिक मूल्यों के प्रचार-प्रसार के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दे रही है। संस्था द्वारा स्वास्थ्य संबंधी सुविधाएं भी उपलब्ध करवाई जा रही हैं, जिससे स्थानीय नागरिकों को लाभ प्राप्त हो रहा है। महर्षि दयानंद सरस्वती जी के वैदिक सिद्धांतों एवं आर्य समाज के नियमों का अनुसरण करते हुए संस्था समाज सुधार, संस्कार एवं जनकल्याण के अनेक कार्यों को सफलतापूर्वक कर रही है। आर्य समाज परिसर में स्थित वानप्रस्थ आश्रम भी वरिष्ठ नागरिकों के लिए प्रेरणादायक सेवा केंद्र के रूप में कार्य कर रहा है। बैठक में यह विश्वास व्यक्त किया गया कि आर्य समाज सेक्टर-7बी भविष्य में भी वैदिक आदर्शों के अनुरूप समाज को बेहतर दिशा प्रदान करते हुए जनसेवा के कार्यों को और अधिक व्यापक बनाएगा।

Ravinder Popli

House No. 3592, Sector 35 D, Chandigarh 9988293592/9780863592

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *