news

निःशुल्क फाइब्रो स्कैन, मैमोग्राफी एवं स्वास्थ्य जांच शिविर में 152 ने कराई जांच

चण्डीगढ़ : अमृत रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन एवं बिलास फाउंडेशन द्वारा प्राचीन शिव मंदिर, सेक्टर 23-डी, चंडीगढ़ में एक विशाल निःशुल्क फाइब्रो स्कैन, मैमोग्राफी, सीबीसी, एलएफटी एवं आरएफटी जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में क्षेत्र के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ प्राप्त किया।

 

संस्था के महासचिव नरिन्दर सिंह डडवाल ने इस अवसर पर डीएसपी नीरज सरना, प्रिंस भंडुला (पूर्व अध्यक्ष, भाजपा मेडिकल सेल), बंटू, रविंदर सिंह बिल्ला, रजनीश कालिया (प्रधान, प्राचीन शिव मंदिर), दत्ता , अंकुर गुप्ता एवं विकास गुप्ता विशेष रूप से उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने समाजहित में आयोजित इस जनकल्याणकारी पहल की सराहना की और आयोजकों को शुभकामनाएं दीं।

 

शिविर में डॉ. टी. पी. सिंह के मार्गदर्शन में निःशुल्क फाइब्रो स्कैन की सुविधा उपलब्ध कराई गई। वहीं सोहाना अस्पताल द्वारा महिलाओं के लिए निःशुल्क मैमोग्राफी जांच तथा साई चैरिटेबल डायग्नोस्टिक सेंटर द्वारा निःशुल्क सीबीसी, एलएफटी एवं आरएफटी जांच की गई।

 

स्वर्गीय श्री खेम गुप्ता जी की पुण्य स्मृति में लगाए गए इस शिविर में 152 मरीजों एवं क्षेत्रवासियों ने लाभ प्राप्त किया। बड़ी संख्या में लोगों ने अपने स्वास्थ्य की जांच करवाई तथा विशेषज्ञ चिकित्सकों से आवश्यक परामर्श लिया। लोगों ने इस पहल की प्रशंसा करते हुए भविष्य में भी ऐसे शिविरों के आयोजन की आवश्यकता पर बल दिया।

 

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों ने कहा कि समय पर स्वास्थ्य जांच गंभीर बीमारियों की रोकथाम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है और ऐसे शिविर समाज में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने का प्रभावी माध्यम हैं।

 

शिविर के उपरांत श्रद्धालुओं एवं उपस्थित जनसमुदाय के लिए लंगर का भी आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।

अंत में अंकुर गुप्ता एवं विकास गुप्ता ने सभी अतिथियों, चिकित्सकों, सहयोगी संस्थाओं एवं क्षेत्रवासियों का कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आभार व्यक्त किया।

Ravinder Popli

House No. 3592, Sector 35 D, Chandigarh 9988293592/9780863592

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *