news

सर्व ब्राह्मण महासभा द्वारा आयोजित भगवान परशुराम जन्मोत्सव के अवसर पर वैदिक बटुकों द्वारा संपन्न हुआ अनुष्ठान

सर्व ब्राह्मण महासभा द्वारा आयोजित भगवान परशुराम जन्मोत्सव के अवसर पर वैदिक बटुकों द्वारा संपन्न हुआ अनुष्ठान

चण्डीगढ़ : सर्व ब्राह्मण महासभा, चण्डीगढ़ द्वारा आज भगवान श्री परशुराम जी का जन्मोत्सव अत्यंत श्रद्धा, उल्लास और पूर्ण वैदिक रीति-रिवाज के साथ मनाया गया। इस कार्यक्रम की मुख्य विशेषता इसका वैदिक स्वरूप रहा, जिसमें परंपराओं का निर्वहन पूरी शुद्धता के साथ किया गया। कार्यक्रम का संचालन विशेष रूप से वैदिक बटुक ब्राह्मणों द्वारा किया गया। बटुकों द्वारा किए गए सस्वर वेदमंत्रों के उच्चारण से पूरा वातावरण भक्तिमय और सकारात्मक ऊर्जा से भर गया। इसी के साथ गौ पूजन हवन भी किया गया। महासभा के पदाधिकारियों ने बताया कि नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति से रूबरू करवाने के लिए वैदिक पद्धति को प्राथमिकता दी गई है। सर्व ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष संजीव शर्मा व विवेक शर्मा एवं अन्य वरिष्ठ सदस्यों रोहित शर्मा व संजीव शर्मा, लंगू व आचार्य राज मिश्र ने अपने संबोधन में कहा कि भगवान परशुराम जी केवल एक वर्ग के नहीं बल्कि संपूर्ण समाज के पथ-प्रदर्शक हैं। उनका जीवन हमें शास्त्र (ज्ञान) और शस्त्र (सामर्थ्य) के संतुलन की शिक्षा देता है।

इस अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य व्यक्ति और बड़ी संख्या में ब्राह्मण समाज के परिवार उपस्थित रहे। पूजन के पश्चात सभी श्रद्धालुओं के लिए (प्रसाद) का आयोजन किया गया।

Ravinder Popli

House No. 3592, Sector 35 D, Chandigarh 9988293592/9780863592

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *