news

गुरप्रीत कौर बनीं वीजी मिसेज इंडिया ग्लोबल आइकन फिनेस्स-2026 की उपविजेता 

गुरप्रीत कौर बनीं वीजी मिसेज इंडिया ग्लोबल आइकन फिनेस्स-2026 की उपविजेता

चण्डीगढ़ : प्रतिभाशाली और आत्मविश्वासी महिला गुरप्रीत कौर ने वीजी मिसेज इंडिया ग्लोबल आइकन फिनेस्स-2026 की उपविजेता का खिताब हासिल किया है। उन्होंने कहा कि 44 वर्ष की उम्र में इस उपलब्धि को हासिल करना यह साबित करता है कि सपनों की उड़ान के लिए उम्र कोई सीमा नहीं होती। गुरप्रीत कौर पेशे से एक डिज़ाइनर और कोरियोग्राफर हैं। उन्होंने अपने हुनर, मेहनत और आत्मविश्वास के दम पर इस प्रतिष्ठित मंच पर अपनी अलग पहचान बनाई। उनका मानना है कि अगर इरादे मजबूत हों तो किसी भी उम्र में सफलता पाई जा सकती है। इस प्रतियोगिता में उन्होंने न केवल अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया, बल्कि अपनी सादगी, आत्मविश्वास और ग्रेस से जजों और दर्शकों का दिल भी जीत लिया। गुरप्रीत कौर की यह सफलता उन सभी महिलाओं के लिए प्रेरणा है, जो किसी कारणवश अपने सपनों को पीछे छोड़ देती हैं। गुरप्रीत ने कहा कि सपनों की कोई उम्र नहीं होती। अगर आप अपने दिल की सुनें और मेहनत करें, तो हर मंजिल हासिल की जा सकती है

Ravinder Popli

House No. 3592, Sector 35 D, Chandigarh 9988293592/9780863592

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *