news

Chandigarh: 17.4.2026 :मुख्य सचिव ने लेक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स एवं सेक्टर-39 में उन्नत स्विमिंग पूल सुविधाओं का उद्घाटन किया

श्री एच. राजेश प्रसाद, आईएएस, मुख्य सचिव, यूटी चंडीगढ़ ने आज लेक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, सेक्टर-6 तथा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, सेक्टर-39 में ऑल-वेदर स्विमिंग पूल की उन्नत सुविधाओं का उद्घाटन किया।

इस अवसर पर श्री सागर प्रीत हुड्डा, आईपीएस, पुलिस महानिदेशक, यूटी चंडीगढ़; सुश्री प्रेरणा पुरी, आईएएस, सचिव (खेल); श्री सौरभ अरोड़ा, निदेशक (खेल); श्री राजीव तिवारी, निदेशक (हॉस्पिटैलिटी); श्री सी. बी. ओझा, मुख्य अभियंता सहित चंडीगढ़ प्रशासन के अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

लेक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स सीनियर सदस्य उमेश सूद, राकेश सूद, नितिन गोयल, सुरजीत सिंह, रविन्द्र पोपली, सेठी जी आदि सभी उत्साहित दिखे। सीनियर सदस्य उमेश सूद जी ने प्रशासन का धन्यवाद किया और अपने सुझाव सांझा किए

लेक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स स्विमिंग पूल (सेक्टर-6)

 

* मुख्य पूल: लगभग 8.00 लाख लीटर क्षमता, गहराई 4’-6” से 14’-0” तक

 

* किड्डी पूल: लगभग 1.00 लाख लीटर क्षमता, औसत गहराई 3’-6”

 

इस परिसर में उच्च जल गुणवत्ता सुनिश्चित करने हेतु आधुनिक फिल्ट्रेशन प्लांट स्थापित किया गया है। साथ ही, चेंजिंग रूम, शावर एरिया और वॉशरूम को भी उन्नत किया गया है। खुला (ओपन-टू-स्काई) होने के कारण यह सुविधा अप्रैल से अक्टूबर तक ग्रीष्मकालीन सत्र में संचालित रहेगी।

 

झील की ओर अनधिकृत प्रवेश को रोकने के लिए टफेंड ग्लास पार्टिशन लगाया गया है, जिससे प्राकृतिक दृश्य भी बना रहता है। इसके अतिरिक्त, किड्डी पूल में सौंदर्य एवं जल परिसंचरण को बेहतर बनाने हेतु वॉटरफॉल फीचर भी जोड़ा गया है।

 

ऑल-वेदर स्विमिंग पूल, सेक्टर-39

 

स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, सेक्टर-39 स्थित ऑल-वेदर स्विमिंग पूल को आधुनिक हीटिंग सिस्टम की स्थापना, परीक्षण एवं कमीशनिंग के साथ उन्नत किया गया है, जिससे अब यह सुविधा पूरे वर्ष संचालित की जा सकेगी।

 

यह स्विमिंग पूल, जो प्रारंभिक रूप से 05 नवंबर 2019 को चालू किया गया था, अब 06.02.2026 को हीटिंग सिस्टम के पूर्ण होने के साथ पूरी तरह उन्नत हो चुका है।

इन उन्नत सुविधाओं से शहर के खेल अवसंरचना को महत्वपूर्ण बढ़ावा मिलने की अपेक्षा है तथा यह तैराकों के लिए सुरक्षित, आधुनिक और उपयोगकर्ता-अनुकूल वातावरण प्रदान करते हुए नागरिकों में खेलों एवं स्वस्थ जीवनशैली को प्रोत्साहित करेगी।

Ravinder Popli

House No. 3592, Sector 35 D, Chandigarh 9988293592/9780863592

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *