news

13वीं बटालियन, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के डेट मुख्यालय में शौर्य दिवस मनाया 

13वीं बटालियन, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के डेट मुख्यालय में शौर्य दिवस मनाया

चण्डीगढ़ : 13वीं बटालियन, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के सेक्टर 43 स्थित डेट मुख्यालय में आज शौर्य दिवस अत्यंत गरिमामय एवं देशभक्ति से ओत-प्रोत वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर सर्वप्रथम शहीद स्मारक पर वीर शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित कर उनके अद्वितीय साहस, त्याग एवं बलिदान को भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई।

कार्यक्रम के अंतर्गत क्वार्टर गार्ड पर कमांडेंट श्रीमती कमल सिसोदिया , कमाण्डेन्ट 13 बटालियन को सलामी दी गई। इसके उपरांत आयोजित सैनिक सम्मेलन में कमांडेंट ने अधिकारियों एवं जवानों को संबोधित करते हुए शौर्य दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला तथा सभी कार्मिकों को कर्तव्यपरायणता, अनुशासन एवं राष्ट्रसेवा के सर्वोच्च आदर्शों का पालन करने हेतु प्रेरित किया।

इस अवसर पर बटालियन के उन वीर कार्मिकों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया, जिन्हें उनकी बहादुरी एवं उत्कृष्ट सेवा के लिए पुलिस पदक से अलंकृत किया गया है। साथ ही, उत्कृष्ट कार्य करने वाले अन्य कार्मिकों को प्रशंसा पत्र एवं पुरस्कार प्रदान कर उनका मनोबल बढ़ाया गया।

 

सायंकाल आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में जवानों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए देशभक्ति गीतों एवं प्रस्तुतियों के माध्यम से एकता, भाईचारे एवं राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया, जिससे पूरा वातावरण देशभक्ति के रंग में रंग गया।

 

यह आयोजन न केवल शहीदों के बलिदान को स्मरण करने का अवसर बना, बल्कि बटालियन के समस्त कार्मिकों में गौरव, प्रेरणा एवं राष्ट्रसेवा के प्रति अटूट समर्पण की भावना को और अधिक सुदृढ़ करने वाला सिद्ध हुआ।

Ravinder Popli

House No. 3592, Sector 35 D, Chandigarh 9988293592/9780863592

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *