news

पंजाब यूनिवर्सिटी में हिम्या एसोसिएशन द्वारा भव्य सांस्कृतिक समारोह का आयोजन

विशिष्ट अतिथि विशाल शर्मा ने युवाओं के साथ “कैंपस टू कैबिनेट” विषय पर विशेष संवाद किया

चण्डीगढ़ : पंजाब यूनिवर्सिटी के लॉ ऑडिटोरियम में हिम्या एसोसिएशन द्वारा एक भव्य एवं ऊर्जावान सांस्कृतिक समारोह का आयोजन किया गया जिसमें विद्यार्थियों, गणमान्य अतिथियों और युवा प्रतिभाओं की उत्साहपूर्ण भागीदारी ने पूरे कार्यक्रम को यादगार बना दिया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में आरएस बाली उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में विशाल शर्मा भी उपस्थित रहे! उन्होंने युवाओं को अपने प्रेरणादायक विचारों से संबोधित करते हुए “कैंपस टू कैबिनेट” विषय पर विशेष संवाद किया। अपने संबोधन में उन्होंने विद्यार्थियों को नेतृत्व, जनसेवा और सामाजिक उत्तरदायित्व में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया।

 

कार्यक्रम का आयोजन हिम्या एसोसिएशन के संस्थापक कृष आज़्ता, अध्यक्ष ऋषभ चौहान, महासचिव हर्षुल रायत, चेयरमैन सौरव वर्मा के नेतृत्व में किया गया। आयोजन को सफल बनाने में गुंगुन ठाकुर, अन्वेशा ठाकुर और प्रियंशी चौहान सहित पूरी टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। सभी पदाधिकारियों ने मुख्य अतिथि का सम्मान कर उनका आभार व्यक्त किया।

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में विशेष ऊर्जा और उल्लास का संचार किया। हिमाचली लोक संस्कृति की झलक प्रस्तुत करते हुए बिज्जू भाई, रयोनिक्स और दिलीप सिरमौरी ने शानदार प्रस्तुतियां दीं, जिन्हें दर्शकों ने खूब सराहा। विशेष रूप से नगाड़ों और ढोल की गूंज ने पूरे ऑडिटोरियम को हिमाचली संस्कृति के रंग में रंग दिया और माहौल को अत्यंत जीवंत बना दिया।

 

यह कार्यक्रम प्रेरणा, नेतृत्व, संस्कृति और युवा ऊर्जा का अद्भुत संगम साबित हुआ, जिसने उपस्थित सभी लोगों पर गहरी और सकारात्मक छाप छोड़ी।

 

कृष आज़्ता, ऋषभ चौहान, सौरव वर्मा, हर्षुल रायत, गुंगुन ठाकुर, आदर्श हीरा, हर्ष, आदर्श, अक्षित, शुभम, आदित्य, अर्पित, अन्वेशा, शगुन, अभिषेक, वंशिका, साक्षी, यशिता, आयुषी, आकर्षित, कनिष्क, अमीश, प्रियंशी, सेजल, आर्यन, गौरव, हर्षित एवं अन्य सदस्यों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में अहम योगदान दिया।

Ravinder Popli

House No. 3592, Sector 35 D, Chandigarh 9988293592/9780863592

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *