news

मनीमाजरा में जन समस्याओं को लेकर हुई बैठक में समाधान कराने का दिया भरोसा

मनीमाजरा :.मनीमाजरा की विभिन्न समस्याओं को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। यह बैठक समाजसेवी कुलवंत जग्गा द्वारा आयोजित की गई, जिसमें वार्ड नं 5 व 6 से बड़ी संख्या में स्थानीय निवासियों ने भाग लिया। बैठक का मुख्य उद्देश्य शहर में लोगों को आ रही विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से चर्चा करना और उनके समाधान के लिए ठोस कदम उठाना रहा। इस दौरान लोगों ने खुलकर अपनी समस्याएं सामने रखीं। समाजसेवी कुलवंत जग्गा ने बताया कि बैठक में उठाए गए सभी मुद्दों को गंभीरता से सुना गया है और जल्द ही संबंधित अधिकारियों से मिलकर इन समस्याओं के समाधान का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने लोगों को भरोसा दिलाया कि उनकी आवाज को प्रशासन तक पहुंचाया जाएगा और हर संभव प्रयास किया जाएगा।

स्थानीय निवासी अमनदीप सिंह रिक्की ने माड़ीवाला टाउन की अंदरूनी सड़कों की खराब हालत का मुद्दा उठाते हुए बताया कि कई जगहों पर गड्ढे हो गए हैं, जिन्हें जल्द ठीक कराने की आवश्यकता है। वहीं पवनदीप सिंह सनी ने क्षेत्र में पानी की कम प्रेशर की समस्या को प्रमुखता से उठाया। इसके अलावा निवासियों ने सफाई व्यवस्था को और बेहतर बनाने की मांग भी की। बैठक में यह भी तय किया गया कि यदि समस्याओं का समाधान समय पर नहीं होता है, तो सभी लोग मिलकर आगे की रणनीति तैयार करेंगे और जरूरत पड़ने पर संघर्ष का रास्ता भी अपनाया जाएगा। इस अवसर पर अमीर चंद मिठू, हरमिंदर सिंह, मुगनू, हविंदर सिंह, जसपाल सिंह कश्मीरी, लाल मीत खोखर, गुरनाम सिंह, प्यार सिंह सहित बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी उपस्थित रहे।

Ravinder Popli

House No. 3592, Sector 35 D, Chandigarh 9988293592/9780863592

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *