news

उसने दर्द सहा, ताकि हम सुखपूर्वक जी सकें : सुखजिंदर गिल

यीशू मसीह की कुर्बानी को किया याद

चण्डीगढ़ : मसीह एकता सभा के प्रधान और सेक्टर 19 स्थित कैथोलिक चर्च के सदस्य सुखजिंदर गिल ने आज गुड फ्राइडे की शुभाकामनाएं देते हुए कहा कि प्रभु यीशू मसीह की कुर्बानी को याद करते हुए आज का यह दिन हर वर्ग को उनकी दी हुई शिक्षाओं पर चलने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि उसने दर्द सहा, ताकि हम सुखपूर्वक जी सकें। इसीलिए यह दिन जीजस क्राइस्ट के बलिदान और उनके द्वारा मानवता के लिए दिए गए प्रेम और क्षमा के संदेश को याद करने के लिए समर्पित है।

सुखजिंदर गिल ने बताया कि आज चर्च में प्रभु यीशु के जीवन व उनके बलिदान को समर्पित झांकियां प्रदर्शित की गईं।

गुड फ्राइडे एक ऐसा दिन है जो हमें त्याग, करुणा और मानवता के महत्व की याद दिलाता है। यह दिन उस बलिदान को दर्शाता है जो ईसा मसीह ने पूरी मानव जाति के लिए दिया था। यह दिन उत्सव नहीं, बल्कि आत्मचिंतन, शोक और बलिदान को समर्पित है।

 

 

Ravinder Popli

House No. 3592, Sector 35 D, Chandigarh 9988293592/9780863592

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *