news

सेक्टर 23-डी आरडब्ल्यूए चुनाव : पीसी सिब्बल बने अध्यक्ष

सेक्टर 23-डी आरडब्ल्यूए चुनाव : पीसी सिब्बल बने अध्यक्ष

 

चण्डीगढ़ :सेक्टर 23-डी स्थित रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन (आरडब्लूए) के चुनाव शांतिपूर्ण, पारदर्शी और लोकतांत्रिक माहौल में संपन्न हुए। चुनाव में क्षेत्र के निवासियों ने भारी संख्या में भाग लेकर लोकतंत्र के प्रति अपनी जागरूकता और भागीदारी का परिचय दिया।

चुनाव में 1 अप्रैल 2026 से 31 मार्च 2028 तक के लिए नई कार्यकारिणी का गठन किया गया जिसके तहत पीसी सिब्बल को अध्यक्ष चुना गया जबकि एचआर सतिजा को वरिष्ठ उपाध्यक्ष और एपी सिंह को महासचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा राजीव करकारा को उपाध्यक्ष बनाया गया है। केएल छाबड़ा और सतीश घई को प्रेस सचिव तथा संतोष शर्मा को संगठन सचिव नियुक्त किया गया है।

पीसी सिब्बल ने इस अवसर पर कहा कि मतदान में लोगों की सक्रिय भागीदारी ने यह दर्शाया कि सेक्टर-23डी के निवासी अपने क्षेत्र के विकास, प्रबंधन और पारदर्शिता को लेकर सजग हैं। चुनाव को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए आयोजकों की भूमिका भी सराहनीय रही।

 

नवनिर्वाचित टीम ने सभी निवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह जीत पूरे सेक्टर की है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि वे क्षेत्र के समग्र विकास, स्वच्छता, सुरक्षा और बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने के लिए पूरी निष्ठा और प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेंगे। स्थानीय निवासियों को नई कार्यकारिणी से काफी उम्मीदें हैं और माना जा रहा है कि उनके नेतृत्व में सेक्टर-23डी में विकास कार्यों को नई दिशा और गति मिलेगी।

Ravinder Popli

House No. 3592, Sector 35 D, Chandigarh 9988293592/9780863592

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *