news

लॉयन सुनील गर्ग बने लॉयंस क्लब, चण्डीगढ़ सेंट्रल के अध्यक्ष 

लॉयन सुनील गर्ग बने लॉयंस क्लब, चण्डीगढ़ सेंट्रल के अध्यक्ष

चण्डीगढ़ : लॉयंस क्लब, चण्डीगढ़ सेंट्रल की 45वीं चार्टर नाइट एवं जनरल बॉडी में डिस्ट्रिक्ट गवर्नर (321 एफ) पीएमजेएफ लॉयन अमृत पाल सिंह जांडू, पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर पीएमजेएफ लॉयन ललित बहल, क्लब के मुख्य सलाहकार एमजेएफ लॉयन संजय सरदाना, चेयरपर्सन लॉयन संजीव गुप्ता और विभिन्न लॉयन सदस्यों की उपस्थिति में लॉयनिस्टिक वर्ष 2026-27 के लिए नई कार्यकारी टीम का चुनाव किया गया जिसमें लॉयन सुनील गर्ग, एडवोकेट, पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय को अध्यक्ष चुना गया जबकि लॉयन अशोक खुराना को सचिव व लॉयन विनोद कुमार मलिक को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया।

उल्लेखनीय है कि लॉयंस क्लब, चण्डीगढ़ सेंट्रल प्रमुख सेवा क्लबों में से एक है जो कई कल्याणकारी गतिविधियों जैसे नेत्र दान जागरूकता, नेत्र जांच, रक्तदान, महिलाओं के लिए कौशल विकास केंद्र, उड़ान परियोजना के तहत वंचित छात्रों को वित्तीय सहायता, पर्यावरण जागरूकता व वृक्षारोपण और इसी तरह की अन्य सामाजिक और सामुदायिक सेवाओं में सक्रिय है। समारोह में बड़ी संख्या में वरिष्ठ डिस्ट्रिक्ट लॉयन अधिकारियों जैसे एमजेएफ लॉयन जतिंद्र सहदेव, एमजेएफ लॉयन संजीव सूद और क्षेत्रीय अध्यक्ष लॉयन सोनिया अरोड़ा के साथ-बड़ी संख्या में लायंस सदस्य और लॉयंस क्लब चंडीगढ़ सेंट्रल के लॉयन परिवार शामिल हुए।

Ravinder Popli

House No. 3592, Sector 35 D, Chandigarh 9988293592/9780863592

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *