शिवसेना हिंदुस्तान ने हवन-यज्ञ और भजन-कीर्तन करके मनाया 23वां स्थापना दिवस

शिवसेना हिंदुस्तान ने हवन-यज्ञ और भजन-कीर्तन करके मनाया 23वां स्थापना दिवस
चण्डीगढ़ : शिवसेना हिंदुस्तान की स्थानीय इकाई ने अपने 23वें स्थापना दिवस पर मौलीजागरां कॉम्प्लेक्स स्थित श्री सनातन धर्म मंदिर में हवन-यज्ञ और भजन-कीर्तन चंडीगढ़ प्रदेश अध्यक्ष अजय सिंह चौहान, जो पंजाब राज्य सचिव भी हैं, की अध्यक्षता में किया गया। इस दौरान पार्टी की उन्नति और खुशहाली के लिए प्रार्थना की गई। इसके बाद श्रद्धालुओं के लिए फलों और लड्डुओं का लंगर भी लगाया गया। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष अजय सिंह चौहान ने देशभर के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि ‘शेर-ए-हिंद’ पवन कुमार गुप्ता के नेतृत्व में शिवसेना हिंदुस्तान तेजी से विस्तार कर रही है और वर्तमान में 18 राज्यों में अपनी उपस्थिति दर्ज करा चुकी है। उन्होंने कहा कि पार्टी सनातन संस्कृति और समाज की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। कार्यक्रम में प्रदेश संगठन मंत्री मुरारी पाल, युवा प्रमुख अजीत चौहान, हिंदुस्तान मजदूर सेना प्रमुख कृष्ण कुमार चौहान, वार्ड-7 प्रमुख प्रकाश चंद, वार्ड प्रभारी संजय गुप्ता, मौली जागरां के ब्लॉक प्रमुख पप्पू, जसदेव सहित बड़ी संख्या में महिला शक्ति और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।




