news

सीएससीए, चैप्टर यंग फ्रेंड्स फॉरएवर की वार्षिक बैठक में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित  

सीएससीए, चैप्टर यंग फ्रेंड्स फॉरएवर की वार्षिक बैठक में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित 

 

डॉ प्रदीप अग्रवाल ने घुटने का दर्द और रोबोटिक जोड़ प्रतिस्थापन पर दिया उपयोगी लेक्चर

चण्डीगढ़ : चण्डीगढ़ सीनियर सिटीजन एसोसिएशन (सीएससीए), चैप्टर यंग फ्रेंडस फॉरएवर की वार्षिक बैठक कम्यूनिटी सेंटर, सेक्टर 40 में आयोजित की गयी। चैप्टर के हेड दीदार सिंह ने आए हुए मेहमानों का स्वागत किया। सोमेश गुप्ता, कुशिका गुप्ता, कीर्ति शर्मा और देवेंद्र ने वन्देमातरम प्रस्तुत किया।

डॉ प्रदीप अग्रवाल, एमएस, ऑर्थो (स्वर्ण पदक विजेता), अध्यक्ष, सह मुख्य सलाहकार, ऑर्थोपेडिक एवं जॉइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी ने घुटने का दर्द और रोबोटिक जोड़ प्रतिस्थापन पर उपयोगी लेक्चर दिया।

बीणा शर्मा ने भजन, प्रभा कपूर ने गीत जिनकी हैं बेटियां, सोमेश गुप्ता और कुशिका गुप्ता ने ग़ज़ल हंस के बोला करो, पुष्प लता ने गीतों की पैरोडी, एमएल छाबड़ा ने स्वास्थ्य और हंसी पर वार्ता, नीलम गोयल ने पसीने-पसीने हुए जा रहे हो, तरसेम लाल ने मेरी मुहब्बत, राकेश जेठी ने ज़िन्दगी का सफ़र, पवन शर्मा ने सुख के सब साथी, संजय शर्मा ने ओह रे ताल मिले गीत की प्रस्तुति दी। भारतीय विकास परिषद के बच्चों ने उन की शिक्षिका, कंचन सैनी के निर्देशन में नृत्य की दो खूबसूरत प्रस्तुतियां दीं। तंबोला का खेल भी हुआ। सदस्यों के जन्मदिन भी मनाए गये।

कलाकारों को एससी अग्रवाल, प्रेसिडेंट, सीएससीए द्वारा वार्षिक पारितोषिक दिए गए। चैप्टर हेड, दीदार सिंह ने सभी का धन्यवाद किया। मुनीश्वर जैन ने पंक्चुएलिटी पुरस्कार दिए। एमआर भाटिया ने शानदार मंच संचालन किया।

Ravinder Popli

House No. 3592, Sector 35 D, Chandigarh 9988293592/9780863592

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *