news

माँ तारा वेलफेयर फाउंडेशन ने वंचित समाज को प्रोत्साहित करने के लिए स्वास्थ्य कैंप लगाए  

माँ तारा वेलफेयर फाउंडेशन ने वंचित समाज को प्रोत्साहित करने के लिए स्वास्थ्य कैंप लगाए

चण्डीगढ़ : माँ तारा वेलफेयर फाउंडेशन ने वंचित समाज को प्रोत्साहित करने के लिए सेक्टर 44 स्थित जय जय चैरिटेबल ट्रस्ट में अपना चौथा वार्षिक मेगा चैरिटी कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम जानकारी देते हुए अध्यक्ष आरबी रॉय और सचिव सुवेंदु मिश्रा ने बताया कि फाउंडेशन ने वंचित समाज को प्रोत्साहित करने के लिए स्वास्थ्य कैंप लगाए जिसके तहत जीएमसीएच, सेक्टर 32 के सहयोग से लगाए गए रक्तदान शिविर में कुल 28 यूनिट रक्त संग्रह हुआ। इसके साथ ही लगाए गए निःशुल्क चिकित्सा जांच शिविर में स्त्री रोग विशेषज्ञ, हृदय रोग विशेषज्ञ, मूत्र रोग विशेषज्ञ ने अपंनी अपनी सेवा दी और अग्रवाल नेत्र अस्पताल द्वारा नेत्र शिविर, क्लोव डेंटल द्वारा दंत चिकित्सा शिविर के फिजियोथेरेपी शिविर इत्यादि कैंप मे उपस्थित लोगों की बीमारियों का इलाज किया गया। इस कार्यक्रम मे निःशुल्क कृत्रिम अंग कैंप आयोजित किया, जहां दिव्यांगों के लिए माप कृत्रिम पैर-हाथ वितरण किया। ये शिविर दुर्घटना या बीमारी में पीजीआई द्वारा रेफर किए गए मरीज को कृत्रिम पैर इत्यादि दान किए गए। कार्यक्रम मे स्पिन रिहैब मरीज को चिकित्सा और सर्जिकल किट प्रदान की गई। साथ विकास एजुकेशनल स्कूल, जगतपुरा के वंचित छात्रों को किताबें और स्टेशनरी दी गई।

एक गुर्दा रोग रोगी को 10000/- रुपये का चेक भी दिया गया। इसके साथ जगतपुरा सरकारी प्राथमिक विद्यालय को एक इन्वर्टर दान किया गया। एथलेटिक्स खेल विजेताओं और चित्रकला प्रतियोगिता विजेताओं को पुरस्कार दिए गए। अध्यक्ष ने बताया फाउंडेशन संपूर्ण गतिविधि वंचित समाज के लिए समर्पित है।

Ravinder Popli

House No. 3592, Sector 35 D, Chandigarh 9988293592/9780863592

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *