news

शहर भ्रमण पर निकले साईं : भक्तों ने बिछाए पलक पांवड़े

शहर भ्रमण पर निकले साईं : भक्तों ने बिछाए पलक पांवड़े

 

चण्डीगढ़ : श्री रामनवमी के उपलक्ष्य में शिरडी साईं समाज, चण्डीगढ़ द्वारा आज श्री साईं पालकी शोभा यात्रा निकाली गई। मंदिर सभा के प्रधान रमेश कालिया ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि शोभा यात्रा सेक्टर 29 स्थित श्री साईं धाम से सुबह सात बजे से आरंभ हुई जिसने देर रात्रि सेक्टर 25 में विश्राम लिया जहां साईं के शहर भ्रमण का आखिरी पड़ाव था। श्रद्धालुओं ने जगह जगह बाबा के स्वागत हेतु खूब तैयारियां की हुई थीं।

उन्होंने पालकी यात्रा के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि दोपहर का लंगर प्रसाद का कार्यक्रम 1 बजे सेक्टर 12-ए , पंचकूला में हुआ जबकि धूप आरती व चाय प्रसाद का आयोजन सायं साढ़े 6 बजे सेक्टर 47-सी चण्डीगढ़ में किया गया। इसके अलावा शेज आरती व रात्रि का लंगर प्रसाद सेक्टर 25 में बरताया गया।

Ravinder Popli

House No. 3592, Sector 35 D, Chandigarh 9988293592/9780863592

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *