news
भाविप, सीएससीए एवं अग्रवाल आई हॉस्पिटल द्वारा निशुल्क नेत्र जांच शिविर लगाया

भाविप, सीएससीए एवं अग्रवाल आई हॉस्पिटल द्वारा निशुल्क नेत्र जांच शिविर लगाया

चण्डीगढ़ : भारत विकास परिषद ( भाविप ) शाखा नॉर्थ 5 एवं अग्रवाल आई हॉस्पिटल, सेक्टर 22 के सौजन्य से सीएससीए के सहयोग से अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। भाविप अध्यक्ष दीपक मित्तल ने बताया कि इस अवसर पर डिप्टी मेयर जसमनप्रीत सिंह व एससी अग्रवाल, अध्यक्ष, सीएससीए विशेष अतिथि थे। हॉस्पिटल की रेटिना सर्जन डॉ शिवांगी सिंह और सेंटर हेड डॉक्टर अंजली शर्मा द्वारा उपस्थित परिषद एवं सीएससीए सदस्यों की आँखों का फ्री में चेकअप किया और आँखों की सही देखभाल के लिए (प्रोटेक्शन केयर) के लिए गाइड कर विशेष जानकारी दी गई।



