news

श्री रामनवमी पर श्री रामायण सुंदरकांड का संगीतमय पाठ आयोजित किया जाएगा श्री बद्रीश रामलीला कला निकेतन गढ़वाल द्वारा

श्री रामनवमी पर श्री रामायण सुंदरकांड का संगीतमय पाठ आयोजित किया जाएगा श्री बद्रीश रामलीला कला निकेतन गढ़वाल द्वारा

चण्डीगढ़ : श्री बद्रीश रामलीला कला निकेतन गढ़वाल, सेक्टर-30 की बैठक प्रधान महेंद्र सिंह रावत की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि आगामी 26 मार्च को श्री रामनवमी के पावन अवसर पर, हर वर्ष की भाँति सेक्टर-30 स्थित रामलीला स्टेज पर श्री रामायण सुंदरकांड का संगीतमय पाठ आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर बड़ी संख्या में उपस्थित होने वाले श्रद्धालुओं के लिए कार्यक्रम के उपरांत लंगर प्रसाद की भी व्यवस्था की जाएगी। संस्था के प्रधान महेंद्र सिंह रावत एवं अन्य पदाधिकारियों ने क्षेत्र के सभी श्रद्धालुओं, गणमान्य नागरिकों एवं राम भक्तों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर भगवान श्रीराम का आशीर्वाद प्राप्त करने का आग्रह किया।

Ravinder Popli

House No. 3592, Sector 35 D, Chandigarh 9988293592/9780863592

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *