सर्व ब्राह्मण महासभा की प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा, संजीव शर्मा को अध्यक्ष नियुक्त किया

सर्व ब्राह्मण महासभा की प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा, संजीव शर्मा को अध्यक्ष नियुक्त किया
समाज की एकता और संगठन पर दिया गया विशेष जोर दिया महासभा के राष्ट्रीय महासचिव ज्योतिषाचार्य अंकित रावल ने
चण्डीगढ़ : सेक्टर-24 स्थित प्राचीन शिव मंदिर में सर्व ब्राह्मण महासभा की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें ब्राह्मण समाज से जुड़े विभिन्न सामाजिक, सांस्कृतिक एवं संगठनात्मक विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। इस अवसर पर संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के उद्देश्य से नई प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा भी की गई।
बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित सर्व ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय महासचिव ज्योतिषाचार्य अंकित रावल ने अपने संबोधन में कहा कि समाज की शक्ति उसकी एकता और संगठन में निहित होती है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में ब्राह्मण समाज को संगठित होकर अपने सामाजिक, सांस्कृतिक और आध्यात्मिक मूल्यों को मजबूत करने की आवश्यकता है।
उन्होंने कहा कि जब समाज संगठित होता है तो वह न केवल अपने सम्मान और परंपराओं की रक्षा कर सकता है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को भी सही दिशा प्रदान कर सकता है। सर्व ब्राह्मण महासभा इसी उद्देश्य के साथ पूरे देश में ब्राह्मण समाज को जागरूक, संगठित और सशक्त बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।
अपने संबोधन में उन्होंने यह भी कहा कि “जब ब्राह्मण जागेगा, तब विश्व जागेगा।”
इस अवसर पर उन्होंने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएँ देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि नई टीम संगठन की विचारधारा को आगे बढ़ाते हुए समाज सेवा, एकता और संगठन विस्तार के लिए पूर्ण निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करेगी।
बैठक के दौरान प्रदेश कार्यकारिणी घोषित की गई जिसके तहत संजीव शर्मा को अध्यक्ष, दीपक शर्मा को कार्यकारिणी अध्यक्ष, पंकज शर्मा को महासचिव व हरीश शर्मा को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया।
इनकेअलावा राजेश शर्मा व मनीष शारदा को महामंत्री, आचार्य रामगोपाल शर्मा को प्रदेश मंत्री, नीरज शर्मा, चंद्र भूषण व संजीव शर्मा को प्रदेश मंत्री, एस.के. अग्निहोत्री को सह कोषाध्यक्ष व रोहित शर्मा को प्रदेश सचिव लगाया गया।



