news
मनांजलि मंच ने मनाया होली महोत्सव

मनांजलि मंच ने मनाया होली महोत्सव
चण्डीगढ़ : एस एस फाउंडेशन द्वारा संचालित राष्ट्रीय संवेदनाओं को समर्पित, मनांजलि मंच ने भारतीय संस्कृति का महापर्व रंगों का त्यौहार होली महोत्सव युवा पीढ़ी के संग मनाया। मंच के संस्थापक डॉक्टर एसएल गर्ग व डॉक्टर संतोष गर्ग ने के सानिध्य में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। सभी ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली महापर्व की बधाई दी। तत्पश्चात् भोजन प्रसादी का आनंद लिया।




