news

शिव-शक्ति रेजिडेंट्स वेलफेयर सोसाइटी, से. 39-बी ने हर्षोल्लास से मनाया गया होली उत्सव

शिव-शक्ति रेजिडेंट्स वेलफेयर सोसाइटी, से. 39-बी ने हर्षोल्लास से मनाया गया होली उत्सव

चण्डीगढ़ : शिव-शक्ति रेजिडेंट्स वेलफेयर सोसाइटी, से 39-बी द्वारा संस्था की प्रधान निम्मी शर्मा की अगुवाई में होली उत्सव उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर महिलाओं ने होली गीतों से माहौल को भक्तिमय बना दिया। कार्यक्रम के दौरान विधि-विधान से होलिका पूजन किया गया और भक्त प्रह्लाद को स्मरण करते हुए होलिका की परिक्रमा की गई। उपस्थित श्रद्धालुओं ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर उत्सव की खुशियां साझा कीं। प्रधान निम्मी शर्मा ने कहा कि होली भारतीय संस्कृति का ऐसा पर्व है, जो बुराई पर अच्छाई की विजय का संदेश देता है। उन्होंने बताया कि होलिका दहन की परंपरा भक्त प्रह्लाद की आस्था और सत्य की जीत का प्रतीक है, जो यह दर्शाती है कि शक्ति का दुरुपयोग अंततः विनाश का कारण बनता है, जबकि सच्ची भक्ति की रक्षा स्वयं ईश्वर करते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि होली का पर्व राधा-कृष्ण के दिव्य प्रेम से भी जुड़ा है और आपसी प्रेम, सौहार्द एवं भाईचारे का संदेश देता है। अंत में उन्होंने सभी से शांतिपूर्ण और सद्भावना के साथ होली मनाने की अपील की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *