news
केजरीवाल को क्लीन चिट मिलने पर आप कार्यकर्ताओं द्वारा जश्न मनाना जारी
केजरीवाल को क्लीन चिट मिलने पर आप कार्यकर्ताओं द्वारा जश्न मनाना जारी 
चण्डीगढ़ : आप सुप्रीमो अरविन्द केजरीवाल को शराब घोटाले में क्लीन चिट मिलने पर वार्ड नंबर 3 ( बापूधाम कॉलोनी ) में गोपाल अत्री की अगुआई में पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा ढोल बजा कर व लड्डू बाँट कर जश्न मनाया गया। इस दौरान उपस्थित रहे पार्टी कार्यकर्ताओं ने ने केंद्र सरकार और जांच एजेंसियों के खिलाफ नारेबाजी की। मेवाराम, सुशील गब्बर, दिनेश दीलेर, कृष्ण कुमार, शीशपाल राजपूत, जोबिन, जसप्रीत, राकेश, मनोहर के साथ-साथ पार्टी के वॉलिंटियर भी इस अवसर पर मौजूद रहे। इन सभी ने आम जनता से अपील की कि इस बार आने वाले चुनाव में आम आदमी पार्टी का समर्थन करें, जिस पर जनता की तरफ से समर्थन का पुरजोर सहयोग मिला।




