news

भाजपा के सभी गुटों के नेताओं ने चण्डीगढ़ यूथ क्लब के मुफ्त स्वास्थ्य जांच शिविर में हाज़िरी भरी 

भाजपा के सभी गुटों के नेताओं ने चण्डीगढ़ यूथ क्लब के मुफ्त स्वास्थ्य जांच शिविर में हाज़िरी भरी

ज्ञान चंद गुप्ता, सतनाम सिंह संधू, संजय टंडन, जतिंदर पाल मल्होत्रा, सत्यपाल जैन, अरुण सूद, सौरभ जोशी, जसमनप्रीत, सुमन शर्मा, सतपाल वर्मा, शक्ति प्रकाश देवशाली समेत पूरी भाजपा गैलेक्सी मौजूद रही

मनीमाजरा : चण्डीगढ़ यूथ क्लब ने मनीमाजरा टाउन में चौधरी जसपाल सिंह (पाली प्रधान), उपाध्यक्ष, भाजपा ओबीसी मोर्चा, चंडीगढ़ के नेतृत्व में मुफ्त स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया जिसमें पीजीआई चंडीगढ़ और सेक्टर 16 हॉस्पिटल के डॉक्टर्स ने मरीजों को मुफ्त इलाज प्रदान किया। मुफ़्त दवा भी दी गई और बीपी, शुगर व आदि ब्लड टेस्ट भी मुफ़्त किए गए। इस समाजसेवा के कार्य में मुख्य अतिथि ज्ञान चंद गुप्ता (हरियाणा विधान सभा के पूर्व अध्यक्ष), सतनाम सिंह संधू, (राज्य सभा सदस्य), संजय टंडन (हिमाचल में भाजपा के सह प्रभारी), जतिंदर पाल मल्होत्रा (भाजपा अध्यक्ष, चंडीगढ़), सत्यपाल जैन (पूर्व सांसद चंडीगढ़), अरुण सूद (भाजपा पूर्व अध्यक्ष चंडीगढ़), सौरभ जोशी (मेयर), जसमनप्रीत (वरिष्ठ उपमहापौर), उपमहापौर श्रीमती सुमन शर्मा (उपमहापौर) और सतपाल वर्मा (भाजपा ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष), शक्ति प्रकाश देवशाली आदि उपस्थित हुए। चंडीगढ़ यूथ क्लब के सदस्य राहुल चौधरी, सौरभ श्रेष्ठा, सूरज राठौड़, आशु मलिक, बलराम चौधरी, अक्की, लक्षदीप राणा, नरेश गुप्ता, राघव शर्मा, साहिल चौधरी, रुशमल, शुभम खन्ना, हरीश सचदेवा, राजा वर्मा, कश्मीरी लाल और वरिष्ठ डॉ. गुरविंदर कंग, डॉ. हरि राम आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *