news
फाल्गुन एकादशी पर श्याम महोत्सव धूमधाम से मनाया

फाल्गुन एकादशी पर श्याम महोत्सव धूमधाम से मनाया
चण्डीगढ़ : श्री खाटू श्याम परिवार मण्डल, सैक्टर 7-बी द्वारा फागुन एकादशी पर रामलीला ग्राउंड, सेक्टर 7-बी में श्याम महोत्सव धूम धाम से मनाया।
इस अवसर पर मंडल चेयरमैन अमित गोयल और अध्यक्ष अनु रता ने बताया की। श्री श्याम जी का भव्य दरबार को फूलों से अलौकिक श्रृंगार किया और फूलों की होली खेली गई कार्यक्रम का शुभारम्भ ज्योति प्रचंड अतिथि कुंदन लाल उनियाल प्रधान और गिरवर शर्मा (समाज सेवी) गढ़वाल भ्रातृ मंडल रामलीला एवं दशहरा कमेटी, सैक्टर 7-बी के द्वारा किया गया। इस अवसर पर खाटू श्याम के भजन और होली के भजन गाये और धूमधाम से फूलों की होली खेली गई कार्यक्रम उपरांत आरती कर श्याम रसोई और 56 भोग का प्रसाद भगतो को वितरित किया गया।



