news

प्रसिद्ध भरतनाट्यम कलाकार ऐश्वर्या हरीश अपनी एकल प्रस्तुति अभिरामम द ब्यूटीफुल वन के साथ दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया

प्रसिद्ध भरतनाट्यम कलाकार ऐश्वर्या हरीश अपनी एकल प्रस्तुति अभिरामम द ब्यूटीफुल वन के साथ दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया

 

चण्डीगढ़ : त्रिवेणी संगीत सभा और जमना ऑटो इंडस्ट्रीज के संयुक्त तत्वावधान में ऐश्वर्या हरीश की शानदार भरतनाट्यम प्रस्तुति अभिरामम कार्यक्रम आज रानी लक्ष्मीबाई ऑडिटोरियम, सेक्टर 38 सी, चंडीगढ़ मे हुआ। कार्यक्रम का शुभारम्भ गुरप्रीत सपरा, डॉ. शोभा कौसर, सुचित्रा मित्रा सहित त्रिवेणी संगीत सभा की संस्थापक प्रमिला पुरी ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर मुंबई की प्रसिद्ध भरतनाट्यम कलाकार ऐश्वर्या हरीश अपनी एकल प्रस्तुति अभिरामम द ब्यूटीफुल वन के साथ दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया। यह कार्यक्रम 75 मिनट की एकहर्य नाट्य रमायण की दुर्लभ और भावपूर्ण कथाओं को प्रस्तुत किया गया।अभिरामम श्री राम की कथा को प्रस्तुत करता है, जिसमें ऐश्वर्या की अभिव्यक्तिपूर्ण अभिनय और गतिशील नृत्य की झलक मिलती है। यह प्रस्तुति शास्त्रीय कला का गहरा अनुभव कराती है, जो आज के दर्शकों के साथ भी जुड़ती है।

 

ऐश्वर्या हरीश के साथ उनके नट्टुवंगम में उनकी माँ और गुरु डॉ. जयश्री राजगोपालन हैं। वोकल पर उनके पति हरीश वेंकटेश्वरन, मृदंगम पर श्री श्रीराम सुब्बारामन, और वायलिन पर श्री अरविंद नारायण हैं। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि शोभा कौसर रजिस्ट्रार प्राचीन कला केंद्र, सीएसएनए पुरस्कार विजेता श्रीमती सुमित्रा मिश्रा, भीम मल्होत्रा, पंजाब, सतर्कता विभाग से गुरप्रीत सप्रा, हरविंदर शर्मा, त्रिवेणी संगीत सभा की प्रमिला पुरी सहित सभा के समस्त सदस्य कार्यक्रम मे उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *