news

सरगुन अरोड़ा ने चण्डीगढ़ मास्टर्स स्टेट बैडमिंटन चैंपियनशिप में जीता ट्रिपल क्राउन

सरगुन अरोड़ा ने चण्डीगढ़ मास्टर्स स्टेट बैडमिंटन चैंपियनशिप में जीता ट्रिपल क्राउन

चण्डीगढ़: अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ी सरगुन अरोड़ा ने चंडीगढ़ मास्टर्स स्टेट बैडमिंटन चैंपियनशिप में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए महिला एकल, महिला युगल और मिश्रित युगल—तीनों स्पर्धाओं में स्वर्ण पदक जीतकर ट्रिपल क्राउन अपने नाम किया। प्रतियोगिता का आयोजन सेक्टर-42 स्थित स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में किया जा रहा है।

महिला एकल वर्ग के फ़ाइनल में सरगुन अरोड़ा ने बलविंदर कौर को एकतरफ़ा मुकाबले में सीधे गेमों में 21-10, 21-9 से पराजित कर खिताब हासिल किया। महिला युगल स्पर्धा में सरगुन अरोड़ा और सुनीता की जोड़ी ने दीपा अरोड़ा व विजय लक्ष्मी को 21-16, 21-12 से हराकर स्वर्ण पदक जीता। वहीं मिश्रित युगल में सरगुन अरोड़ा और राजीव मेहता की जोड़ी ने हेमराज व बलविंदर कौर को 21-9, 21-12 से शिकस्त देकर पहला स्थान प्राप्त किया।

चैंपियनशिप के अन्य मुकाबलों में महिला एकल 55+ वर्ग के फ़ाइनल में गीता अरोड़ा ने विजय लक्ष्मी को 21-9, 21-10 से हराकर खिताब अपने नाम किया।

सरगुन अरोड़ा की इस शानदार उपलब्धि पर खेल प्रेमियों और बैडमिंटन संघ के पदाधिकारियों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Ravinder Popli

House No. 3592, Sector 35 D, Chandigarh 9988293592/9780863592

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *