news

बलटाना आरयूबी परियोजना: प्रशासक के हस्तक्षेप के बाद मुख्य सचिव को फंड ट्रांसफर के आदेश

बलटाना आरयूबी परियोजना: प्रशासक के हस्तक्षेप के बाद मुख्य सचिव को फंड ट्रांसफर के आदेश

ज्वाइंट एक्शन कमेटी ने जताया प्रशासक का आभार

चण्डीगढ़ : बलटाना रेलवे अंडर ब्रिज (आरयूबी 123-सी) के निर्माण की दिशा में आज एक बड़ी बाधा दूर हो गई है। जॉइंट एक्शन कमेटी, बलटाना के एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने आज पंजाब के राज्यपाल एवं प्रशासक गुलाब चंद कटारिया से मुलाकात की। इस प्रतिनिधिमंडल में कमेटी के अध्यक्ष प्रताप सिंह राणा के साथ राजस्थान परिवार संघ के पवन शर्मा, महासचिव हर्ष रावत और सदस्य आरआर ठाकुर मुख्य रूप से शामिल थे। प्रतिनिधिमंडल ने प्रशासक को अवगत कराया कि प्रशासनिक देरी के कारण ₹6.40 करोड़ की राशि रेलवे को हस्तांतरित नहीं की जा रही है, जिससे टेंडर रद्द होने की संभावना है। मामले की गंभीरता को देखते हुए राज्यपाल ने तुरंत मुख्य सचिव, चंडीगढ़ को निर्देश दिए कि रेलवे को निर्धारित राशि तुरंत जारी की जाए ताकि निर्माण कार्य बिना किसी देरी के शुरू हो सके।क्षेत्र की जनता में खुशी की लहर

प्रतिनिधिमंडल के अध्यक्ष प्रताप सिंह राणा ने कहा कि राज्यपाल के हस्तक्षेप ने इस रुकी हुई परियोजना को संजीवनी दी है। यह क्षेत्र की जनता के धैर्य और संघर्ष की जीत है। हर्ष रावत (महासचिव) ने कहा कि फंड ट्रांसफर होने से अब रेलवे मानसून से पहले अपना तकनीकी कार्य पूरा कर सकेगा, जिससे आने वाले समय में जनता को जलभराव और ट्रैफिक जाम से मुक्ति मिलेगी।

जॉइंट एक्शन कमेटी और राजस्थान परिवार संघ ने राज्यपाल के इस जनहितैषी निर्णय के प्रति गहरा आभार प्रकट किया है। इस आदेश के बाद अब बलटाना और आसपास के क्षेत्रों में विकास कार्य में तेजी आने की उम्मीद है।

 

 

जॉइंट एक्शन कमेटी फॉर वेलफेयर ऑफ़ बलटाना रेजिडेंट्स

, बलटाना

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *