news

होलिका दहन 2 मार्च को होगा व होली रंगोत्सव 4 मार्च को मनाया जाएगा

होलिका दहन 2 मार्च को होगा व होली रंगोत्सव 4 मार्च को मनाया जाएगा

इस बार 3 मार्च को चंद्र ग्रहण एवं सूतक लगेगा

 

सभी मंदिरों में पानी के रंगों की बजाए फूलों की होली खेली जाएगी

चंडीगढ़ : इस बार होलिका दहन 2 मार्च को होगा व होली का त्यौहार 4 मार्च को मनाया जाएगा। उक्त जानकारी देते हुए हिंदू पर्व महासभा, चंडीगढ़ के अध्यक्ष बीपी अरोड़ा एवं महासचिव कमलेश चंद्र सूरी ने बताया कि हिंदू पंचांग के अनुसार फाल्गुन मास की पूर्णिमा तिथि 2 मार्च 2026 शाम को आरंभ हो रही है इसीलिए होलिका दहन चंडीगढ़ के सभी मंदिरों में 2 मार्च 2026 संध्या को किया जाएगा। उन्होंने बताया कि सामान्यत: होलिका दहन के अगले दिन लोग रंगों की होली खेलते हैं पर इस बार 3 मार्च 2026 को चंद्र ग्रहण एवं सूतक लगने के कारण, शास्त्रीय विधान अनुसार चैत्र मास की उदय प्रतिपदा 4 मार्च 2026 को देशभर में होली रंगों का उत्सव मनाया जाएगा । अत: चंडीगढ़ में भी होली रंगोत्सव 4 मार्च 2026 को ही मनाया जाएगा । श्री अरोड़ा एवं सूरी ने आगामी होली के पावन पर्व की सभी को हार्दिक शुभकामनाएं दी। उन्होंने बताया कि चंडीगढ़ की सभी मंदिरों में पानी के रंगों की बजाए फूलों की होली खेली जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *