news

अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद की लीगल टीम का हुआ गठन 

अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद की लीगल टीम का हुआ गठन

चण्डीगढ़ : अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद व राष्ट्रीय बजरंग दल की स्थानीय टीम के द्वारा अपनी लीगल टीम वकील परिषद का प्रसार करने हेतु परिषद के चंडीगढ़ इकाई के अध्यक्ष बलबीर कृष्णा गर्ग की अगुवाई में एक बैठक हुई। बैठक में संस्था की लीगल टीम वकील परिषद में एडवोकेट दान बहादुर सिंह, एडवोकेट जमुना दास, एडवोकेट हिना चंदेल, एडवोकेट मनीष गोठवाल व वरिष्ठ आदिवक्ता एडवोकेट शिव मूर्ति यादव को शामिल किया गया व इन सभी ने संगठन के लिए सेवाएं देने के लिए शपथ ली। इस अवसर पर अंतराष्ट्रीय हिन्दू परिषद टीम के कार्यकारी अध्यक्ष राम बहादुर मिश्रा, वरिष्ठ अधिकारी डॉ मीना गर्ग, महामंत्री रामपाल, कार्यलय सचिव देविदयाल व अनिरुद्ध मिश्रा आदि भी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *