news

जीएमसीएच सेक्टर-32 हॉस्पिटल में विशाल भंडारे का आयोजन

जीएमसीएच सेक्टर-32 हॉस्पिटल में विशाल भंडारे का आयोजन

 

चण्डीगढ़ : जीएमसीएच सेक्टर-32 हॉस्पिटल के समस्त कर्मचारियों द्वारा महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर एक विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इस भंडारे में 8000 से अधिक श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर चंडीगढ़ भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद, सीनियर डिप्टी मेयर जश्मनप्रीत सिंह, चंडीगढ़ भाजपा प्रदेश सचिव शशि शंकर तिवारी, हॉस्पिटल डायरेक्टर-प्रिंसिपल जीपी धामी, मेडिकल सुपरिटेंडेंट दसारी हरीश तथा रेडियोलॉजिकल सेफ्टी ऑफिसर लक्ष्मीकांत तिवारी विशेष रूप से उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने पूजा-अर्चना की और श्रद्धालुओं को लंगर वितरित किया।

इस अवसर पर अरुण सूद ने कहा कि महाशिवरात्रि जैसे पवित्र पर्व पर जीएमसीएच सेक्टर-32 हॉस्पिटल के कर्मचारियों द्वारा किए गए इस सेवा कार्य में सम्मिलित होना उनके लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने आयोजन से जुड़े सभी कर्मचारियों को बधाई दी। हॉस्पिटल डायरेक्टर-प्रिंसिपल जीपी धामी ने कहा कि भगवान शिव की कृपा प्राप्त करने के लिए सभी का एकत्र होना अत्यंत पुण्यकारी है और इस भंडारे के सफल आयोजन के लिए उन्होंने समस्त स्टाफ का आभार व्यक्त किया।

भंडारे में शामिल श्रद्धालुओं ने भी अस्पताल प्रशासन एवं कर्मचारियों की सराहना करते हुए इस सेवा भावना के लिए धन्यवाद प्रकट किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *