news
Shimla: डीआईजी संजीव कुमार गांधी को मिल्क फेड का प्रबंध निदेशक नियुक्त किया, चार एचएएस अधिकारी भी बदले


हिमाचल प्रदेश सरकार ने सोमवार को दो आईएएस अधिकारियों को अतिरिक्त कार्यभार, एक आईपीएस को तैनाती व चार एचएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। कार्मिक विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार हाल ही में डीआईजी पद पर पदोन्नत आईपीएस अधिकारी संजीव कुमार गांधी को राज्य सहकारी दुग्ध उत्पादक संघ लिमिटेड (मिल्क फेड) का प्रबंध निदेशक लगाया गया है। उन्होंने इस पद से आईएफएस अधिकारी राजेश शर्मा को रिलीव किया है



