news

केवाईसी अति आवश्यक है क्योंकि एक अत्यंत महत्वपूर्ण नियामक एवं सुरक्षा उपाय है : विवेक श्रीवास्तव

केवाईसी अति आवश्यक है क्योंकि एक अत्यंत महत्वपूर्ण नियामक एवं सुरक्षा उपाय है : विवेक श्रीवास्तव

 

आरबीआई द्वारा केवाईसी-सुरक्षित बैंकिंग की ओर पहला कदम के विषय पर वित्तीय साक्षरता सप्ताह का शुभारम्भ

 

 

 

चण्डीगढ़ : भारतीय रिज़र्व बैंक चण्डीगढ़ सहित पूरे देश भर में वर्ष 2016 से प्रत्येक वर्ष किसी एक विशेष विषय के अंतर्गत वित्तीय साक्षरता सप्ताह का आयोजन करता आ रहा है, जिसका उद्देश्य आम जन के विभिन्न वर्गों को लक्षित करते हुए वित्तीय जागरूकता फैलाना है। वित्तीय साक्षरता सप्ताह 2026 का आयोजन 9 से 13 फरवरी तक किया जा रहा है, जो इस पहल का 11वाँ संस्करण है। वित्तीय साक्षरता सप्ताह मनाने का मुख्य उद्देश्य केंद्रित अभियानों के माध्यम से लोगों को महत्वपूर्ण वित्तीय विषयों के प्रति जागरूक करना है।

 

इसी सिलसिले में चण्डीगढ़ में वित्तीय साक्षरता सप्ताह का उद्घाटन विवेक श्रीवास्तव, क्षेत्रीय निदेशक, भारतीय रिज़र्व बैंक, चण्डीगढ़ द्वारा किया गया। इस वर्ष की थीम रखा गया है केवाईसी-सुरक्षित बैंकिंग की ओर पहला कदम। इसके अंतर्गत सब-थीम्स में अपने ग्राहक को जानिए (केवाईसी) की मूल बातें, सेंट्रल केवाईसी रजिस्ट्री (सीकेवाईसी) तथा खाता स्वच्छता एवं अनुशासन शामिल हैं। इस थीम का अभिप्राय सुरक्षित और संरक्षित बैंकिंग की नींव के रूप में केवाईसी के महत्व को उजागर करना है।

 

केवाईसी की आवश्यकता पर ज़ोर देते हुए विवेक श्रीवास्तव ने इसे एक अत्यंत महत्वपूर्ण नियामक एवं सुरक्षा उपाय बताया। उन्होंने सेंट्रल केवाईसी रिकॉर्ड्स रजिस्ट्री (सीकेवाईसीआर) की भूमिका तथा साइबर धोखाधड़ी और मनी म्यूल गतिविधियों के विरुद्ध निरंतर सतर्कता की आवश्यकता पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि प्रारंभिक चुनौतियों के बावजूद सीकेवाईसीआर प्रणाली अब स्थिर हो चुकी है और यह बैंकों के बीच वैध एवं सत्यापित ग्राहक जानकारी की उपलब्धता सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

 

 

सप्ताह के दौरान, भारतीय रिज़र्व बैंक, बैंकों एवं अन्य हितधारकों के सहयोग से देश भर में जागरूकता कार्यक्रमों और जनसंपर्क गतिविधियों का आयोजन करेगा। इन पहलों के अंतर्गत चंडीगढ़ क्षेत्रीय कार्यालय से एक मोबाइल वैन को रवाना किया गया, जिसमें वित्तीय साक्षरता से संबंधित प्रमुख संदेश प्रदर्शित किए गए हैं। इसके अतिरिक्त, सुरक्षित और जिम्मेदार बैंकिंग प्रथाओं के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के लिए शहर के प्रमुख स्थलों पर जागरूकता होर्डिंग्स भी लगाए गए हैं। इन पहलों को वर्ष भर जारी रखा जाएगा ताकि इसका दीर्घकालिक प्रभाव सुनिश्चित किया जा सके।

 

++++++++++++++++++++++++++++++++++++++

 

KYC is Extremely Essential as it is a Crucial Regulatory and Security Measure: Vivek Srivastava

 

RBI launches Financial Literacy Week on the theme “KYC – A Step Towards Safe Banking”

 

Chandigarh: The Reserve Bank of India has been organizing the Financial Literacy Week (FLW) every year since 2016 across the country, including Chandigarh, under a specific theme aimed at spreading financial awareness among different sections of society. The Financial Literacy Week 2026 is being observed from February 9 to 13, marking its 11th edition. The primary objective of FLW is to promote awareness on important financial topics through focused campaigns.

 

In this series, the Financial Literacy Week in Chandigarh was inaugurated by Vivek Srivastava, Regional Director, Reserve Bank of India, Chandigarh. The theme for this year is “KYC – A Step Towards Safe Banking.” The sub-themes include Know Your Customer (KYC) basics, Central KYC Registry (CKYCR), and Account Hygiene and Discipline. The theme emphasizes the importance of KYC as the foundation of secure and protected banking.

 

Highlighting the need for KYC, Vivek Srivastava described it as a highly important regulatory and security measure. He also elaborated on the role of the Central KYC Records Registry (CKYCR) and the need for continued vigilance against cyber frauds and money mule activities. He stated that despite initial challenges, the CKYCR system has now stabilized and plays a crucial role in ensuring the availability of valid and verified customer information across banks.

 

During the week, the Reserve Bank of India, in collaboration with banks and other stakeholders, will organize awareness programs and outreach activities across the country. As part of this initiative, a mobile van was flagged off from the Chandigarh Regional Office displaying key messages related to financial literacy. Additionally, awareness hoardings have been put up at prominent locations in the city to promote safe and responsible banking practices. These initiatives will continue throughout the year to ensure their long-term impact.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *