चंडीगढ़ : RWA sector 35-C और 35 D की मीटिंग सम्पन्न

चंडीगढ़: सेक्टर 35 सी एवं 35 डी की RWA की मीटिंग सेक्टर 35 बी के कम्युनिटी सेंटर में सम्पन्न हुई। Rwa के सीनियर सदस्यों ने मुख्य अतिथि के रूप में एरिया पार्षद प्रेम लता जी का वेलकम किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत तंबोला खिला कर की गई और विजेताओं को पुरस्कार बांटे गए।
इस मौके पर सीनियर सदस्यों ने नए जुड़े सदस्यों का आभार व्यक्त किया। लाइफ टाइम मेंबरशिप के लिए वन टाइम फीस 500 रुपए तय की गई जिसे कि सीधा बैंक अकाउंट में ली जाएगी और जल्द ही बैंक की डिटेल्स व्हाट्स ऐप ग्रुप में शेयर की जाएगी। सीनियर सदस्यों ने सभी से निवेदन करते हुए अपने आस पड़ोस में आए नए पड़ोसियों को मेंबर बनने के जागरूक करने की इच्छा व्यक्त की।
मीटिंग में प्रसिद्ध समाजसेवी श्री बॉबी आनंद जी और डॉ रविन्द्र पोपली जी ने शिरकत की। बोबी आनंद जी ने सुझाव दिया कि हर महीने इस तरह मीटिंग की जाए ताकि लोग एक दूसरे को जान सकें जिसे सीनियर सदस्यों ने सहर्ष स्वीकार किया। सभी सदस्यों ने दोपहर का खाना इकट्ठे खाया और एरिया पार्षद प्रेमलता जी का धन्यवाद किया।




