news

निवेदन सभी सेक्टर 35 सी एवं डी में रहने वालों सभी सदस्यों से : अमरजीत सिंह प्रेसिडेंट (रेसिडेंट्स वेलफेयर सोसाइटी )

आपकी रेसिडेंट्स वेलफेयर सोसाइटी की ‘जनरल बॉडी मीटिंग’ रविवार, 08-02-2026 को कम्युनिटी सेंटर, सेक्टर 35 B, चंडीगढ़ में सुबह 11:30 बजे आयोजित की जा रही है। आप सभी सादर आमंत्रित हैं। इस मौके पर एरिया काउंसलर कर्मठ नेत्री आप पार्षद प्रेमलता जी को भी आमंत्रित किया गया जिसे उन्होंने स्वीकार किया और कहा कि वो सच्चे दिल से अपने क्षेत्र की वेलफेयर और डेवलपमेंट के लिए काम करती रहेंगी। प्रेमलता जी ने सभी रेजिडेंट्स { 35 सी और डी ) से अपील करते हुए कहा कि आप सभी आदर सहित आमंत्रित हैं। समाजसेवी डॉ रविन्द्र पोपली ने भी आग्रह करते हुए वेलफेयर और डेवलपमेंट के लिए सभी को अपने विचार रखने एवंम सुझाव देने के लिए आमंत्रित किया।

इस मौके अमरजीत जी ने निवासियों का आजीवन सदस्यता अभियान में में सदस्य बनने के लिए अपनी एक पासपोर्ट साइज फोटो, और आधार कार्ड कॉपी के साथ आने का निवेदन किया।

Ravinder Popli

House No. 3592, Sector 35 D, Chandigarh 9988293592/9780863592

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *