news

कानून के दुरुपयोग को लेकर एसआईएफ ने गंभीर चिंतित : रोहित डोगरा

चण्डीगढ़ : कानून के दुरुपयोग को लेकर सेव इंडियन फैमिली (एसआईएफ) ने एक बार फिर गंभीर चिंता जताई है। संगठन का कहना है कि माननीय सर्वोच्च न्यायालय द्वारा यूजीसी (उच्च शिक्षा संस्थानों में समानता को बढ़ावा देना) विनियम 2026 पर रोक लगाना इस बात का साफ संकेत है कि किसी कानून के दुरुपयोग की संभावना को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।

सेव इंडियन फैमिली-चंडीगढ़, जो 2003 से पूरे देश में सक्रिय पुरुष अधिकार आंदोलन का हिस्सा है, संकटग्रस्त पुरुषों और परिवारों के लिए देश की सबसे बड़ी हेल्पलाइन (8882498498) और 30 से अधिक शहरों में साप्ताहिक बैठकें संचालित करता है। सेव इंडियन फैमिली के अध्यक्ष रोहित डोगरा ने कहा कि लिंग-विशिष्ट कानूनों का इस्तेमाल पुरुषों और उनके परिवारों पर कानूनी आतंकवाद थोपने के लिए किया जा रहा है। उन्होंने कहा, यूजीसी विनियमों पर सुप्रीम कोर्ट का आदेश हमारे वर्षों पुराने रुख की पुष्टि करता है।

Ravinder Popli

House No. 3592, Sector 35 D, Chandigarh 9988293592/9780863592

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *