news
बालाजी दरबार पे भरोसा होना चाहिए : कन्हैया मित्तल


बालाजी दरबार पे भरोसा होना चाहिए
…
चण्डीगढ़ : बाला जी की चौकी कार्यक्रम में ख्यात भजन गायक कन्हैया मित्तल ने बालाजी अच्छा लागे से व बालाजी दरबार पे भरोसा होना चाहिए आदि एक से बढ़ कर एक भजन गाकर हमेशा की तरह सबको सम्मोहित कर दिया। इस अवसर पर पंजाब के राज्यपाल व चण्डीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित हुए। समाजसेवियों श्याम सुंदर व अमित कांसल द्वारा आयोजित इस धार्मिक आयोजन में विधायक कुलवंत सिंह, वरिष्ठ चण्डीगढ़ भाजपा नेता रामबीर भट्टी, रोहित सिंगला, धर्मपाल, सुरिंदर, राज मित्तल, अक्षित, आयुष व विहान आदि भी उपस्थित रहे।



