news

राकेश शर्मा : एलआईसी में उत्कृष्ट सेवा के लिए रितेश भाटिया हुए सम्मानित

एलआईसी में उत्कृष्ट सेवा के लिए रितेश भाटिया हुए सम्मानि

 

चण्डीगढ़ : भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) में 28 वर्षों से निरंतर समर्पित सेवा और उत्कृष्ट कार्य के लिए रितेश भाटिया को सम्मानित किया गया। एलआईसी के सीनियर ब्रांच मैनेजर नरेंद्र सिंह ने उन्हें पुरस्कृत करते हुए कहा कि यह सम्मान उनके लंबे अनुभव, कर्मठता और पॉलिसीधारकों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का प्रमाण है। इस अवसर पर रितेश भाटिया ने कहा कि यह उपलब्धि उनकी व्यक्तिगत नहीं, बल्कि उनके पॉलिसीधारकों के अटूट विश्वास, सहयोग और निरंतर समर्थन का परिणाम है। उन्होंने यह सम्मान अपने सभी ग्राहकों को समर्पित करते हुए कहा कि ग्राहकों का भरोसा ही उनकी सबसे बड़ी ताकत और प्रेरणा है। रितेश भाटिया ने अपने सभी मूल्यवान पॉलिसीधारकों, सहयोगियों एवं शुभचिंतकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे भविष्य में भी पूरी ईमानदारी, पारदर्शिता और निष्ठा के साथ लोगों को बीमा सुरक्षा उपलब्ध कराने और समाज को सुरक्षित भविष्य देने के अपने दायित्व को निभाते रहेंगे।

Ravinder Popli

House No. 3592, Sector 35 D, Chandigarh 9988293592/9780863592

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *